copyright

महतारी वंदन योजना को लेकर असमंजस : सैकड़ों महिलाओं के नाम गायब, दावा आपत्ति की आखिरी तारीख आज,

 










हर वर्ग की विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा या नहीं संशय स्थिति 

 भरे गए आवेदनों में पात्र न होने के कारण अधिकतर महिलाओं का नाम जारी लिस्ट में नहीं जबकि हर विवाहित महिला को मिलेगा लाभ इस घोषणा से असमंजस में महिलाओं ने भरा आवेदन 

महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं का उत्साह अब पात्रता अपात्रता के कारण जारी लिस्ट में नाम ना होना सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के लिए मुसीबत नाराजगी पड रही क्षेलनी

बिलासपुर। महतारी वंदन योजना में हितग्राहियों की लिस्ट शनिवार को जारी कर दी गइ । इस लिस्ट में सैकड़ों महिलाओं के नाम गायब है। अब नाम क्यों गायब है इस बात का पता नहीं चल पाया है। वार्ड वाइज लिस्ट को चस्पा किया गया हैं,जहां से हितग्राही अपना नाम देखकर 24 – 25 फरवरी को दावा आपत्ति कर सकते हैं। जिन हितग्राहियों के नाम छूट गए हैं, गलत हो गए हैं या कोई और त्रुटि होने पर अपना आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।


वार्डों में लगी लिस्ट को लेकर हितग्राहियों में भारी नाराजगी है। कईयों के तो नाम ही गायब है, लिस्ट में पूरे नाम अंग्रेजी में दिए गए हैं, यही यदि हिदी में होते तो पढ़ने में आसानी होती। वहीं छोटे अक्षरों में जारी लिस्ट भी पढ़ने में बुर्जूर्गों को दिक्कत हो रही हैं। जानकारी के अनुसार नाम अल्फाबेट में भी नहीं जमया गया है। अल्फाबेट के हिसाब से नाम जारी करने से ढुढने में आसानी होती।


एक ही वार्ड में सौ से अधिक महिलाओं के नाम गायब


वार्ड क्रमांक – 55 तिफरा में सौ से अधिक महिलाओं के नाम सूची में नहीे है। वार्ड पार्षद विष्णु यादव ने बताया कि केंद्र में हितग्राहियों की सूची लगा दी गई है उक्त सूची में एक ही वार्ड के सौ से ज्यादा महिलाओं के नाम गायब है। नाराज महिलाओं ने पार्षद से फोन पर संपर्क कर जमकर नाराजगी जताई। जो लोग सामने आए उन्हें दावा आपत्ति के लिए आवेदन देने कहा गया है।पार्षद के अनुसार जिन लोगों ने केंद्र में आकर सीध्ो फार्म नही भरा, बल्कि किसी जनप्रतिनिधि या परिचितों के हाथ दे दिया ऐसे लोगों के नाम लिस्ट में नहीं है।


नाम में भारी त्रुटि …


महतारी वंदन की लिस्ट में नाम गायब होना ही नहीं बल्कि गलत नाम छपने की भी लगातर शिकायतें आ रही है। पार्षद विजय यादव ने बताया कि फार्म अपलोड होने के बाद सूची में कई महिलाओं के नाम व सरनेम में गलती हुई है तो कहीं पति के नाम बदल दिए गए हैं। कहीं पर आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक नहीं है। भारी त्रुटियों को देखते हुए इस पर क्या किया जा सकता है? चर्चा की जाएगी।


दो महिलाएं एक नंबर से भर सकती हैं फार्म…


महिला बाल विकास विभाग अधीक्षक परिहार के अनुसार – महतारी वंदन फार्म के लिए आधार कार्ड को ही प्राथमिकता दी गई है। एक मोबाइल से दो महिलाओं ने अगर फार्म भरा है वह तब भी मान्य होगा। कहीं न कहीं उस महिला का नाम भी होगा। आपरेटर से यदि धोखे से एंट्री में चुक हुई होगी, तब कहा नही जा सकता।


1 मार्च को अंतिम सूची…


महतारी वंदन योजना में पात्र महिलाओं की अंतिम सूची 1 मार्च को जारी की जाएगी। 26 से 28 फरवरी के बीच निराकरण किया जाएगा। इस कार्य को पूरा करने में महिला बाल विकास विभाग जुटी है। नाम में त्रुटि या अन्य समस्याओं के लिए दावा आपत्ति 24 और 25 फरवरी को की जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.