copyright

Big Breaking : लोकसभा चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव, अर्जुन मुंडा देश के नए कृषि मंत्री



नरेंद्र सिंह तोमर के कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद अर्जुन मुंडा को ये जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बुधवार को ही तोमर ने कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था, अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे स्वीकार कर लिया है और अर्जुन मुंडा को इस पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। कुछ दूसरे मंत्रियों को भी इस समय अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, केंद्रीय मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा है। भारती प्रवीण पवार को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.