copyright

Jashpur News : सीएम साय के सीएम बनते ही अलर्ट मोड में प्रशासन, घायल कार चालक को रात में मिली सहायता

 




जशपुरनगर। आमतौर पर फोन न उठाने वाले अफसर भी विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनते ही सक्रिय हो गए है। अधिकारी अब रात में भी सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर घायल को समुचित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा रहे है। साथ ही अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी नजर रख रहे हैं।



शनिवार की रात सड़क दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल हुए कार चालक को कलेक्टर डा. रवि मित्तल की पहल पर आधी रात को ना केवल चिकित्सकीय सहायता मिली अपितु उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च संस्थान रेफर करने पर वाहन की सुविधा भी जिला प्रशासन ने उपलब्ध कराया। जानकारी के अनुसार कुनकुरी के केंद्रीय विद्यालय के कर्मचारी प्रताप राम निजी कार से शनिवार की रात को कुनकुरी के बस स्टैंड की ओर गए थे।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.