copyright

CG Big Breaking : पूर्व सीएम रमन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए विधानसभा अध्यक्ष







 छत्तीसगढ़ में विष्णदेव साय के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं। अरुण साव और विजय शर्मा छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री होंगे। इसके अलावा पूर्व सीएम रमन सिंह को विधानसभा का स्पीकर बनाया जाएगा। बता दें कि रायपुर में रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई थी। इस बैठक में विष्णदेव साय को विधायक दल का नेता चुना गया। नेता चुने जाने के बाद साय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।


पार्टी पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में रविवार को पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों के दल ने साय को अपना नेता चुना। उन्होंने बताया कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने साय के नाम का प्रस्ताव किया तथा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने उनका समर्थन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री साय सरगुजा संभाग की कुनकुरी सीट से विधायक के रूप में निर्वाचित हुए हैं, जहां भाजपा ने संभाग के सभी 14 सीट जीती हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.