शीलू साहू अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं, समाज में हर्ष
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

शीलू साहू अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं, समाज में हर्ष

 



रायपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा में श्रीमती शीलू साहू को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। समाज के संगठनात्मक विस्तार, सक्रिय नेतृत्व और व्यापक अनुभव को देखते हुए उनकी इस नियुक्ति को एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।





श्रीमती शीलू साहू इससे पूर्व छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष तथा मुंगेली जिला पंचायत सदस्य का दायित्व संभाल चुकी हैं। इसके साथ ही उन्हें सामाजिक, राजनीतिक और सरकारी नौकरी का भी अनुभव प्राप्त है। उनके इस बहुआयामी अनुभव का लाभ अब राष्ट्रीय स्तर पर तथा ओडिशा–छत्तीसगढ़ ज़ोन में महासभा की गतिविधियों और संगठन को मिलेगा।


उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से समाज में एकजुटता, शिक्षा के प्रसार, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं तथा विश्वास व्यक्त किया है कि वे नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए समाज के उत्थान के लिए प्रभावी कार्य करेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9