केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू लोरमी में आयोजित श्रीराम कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा में हुए सम्मिलित
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू लोरमी में आयोजित श्रीराम कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा में हुए सम्मिलित

 



लोरमी (मुंगेली)। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू श्रीराम कथा समिति, लोरमी द्वारा आयोजित नवदिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्रीराम का स्मरण कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।








श्री साहू ने कहा कि श्रीराम कथा जैसे धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन समाज में श्रद्धा, भक्ति और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श आचरण की प्रेरणा देता है। 


केंद्रीय राज्यमंत्री ने श्रीराम कथा समिति के सभी पदाधिकारियों, आयोजकों और श्रद्धालुओं को इस धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा प्रभु श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, शांति और सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9