केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू विकासात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में हुए सम्मिलित; ऑटोमेटेड पार्किंग और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, *बिलासपुर में आधुनिक शहरी सुविधाओं, डिजिटल सुशासन और जनजातीय गौरव के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: साहू
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू विकासात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में हुए सम्मिलित; ऑटोमेटेड पार्किंग और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, *बिलासपुर में आधुनिक शहरी सुविधाओं, डिजिटल सुशासन और जनजातीय गौरव के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: साहू



बिलासपुर, 16 नवंबर 2026। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू बिलासपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल पार्किंग और आधुनिक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के शुभारंभ में सहभागिता की। साथ ही जनजातीय गौरव दिवस समारोह एवं गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय संगोष्ठी में जनजातीय नायकों के योगदान को रेखांकित किया तथा सेंदरी धान खरीदी केंद्र में किसानों से संवाद किया।









*आधुनिक पार्किंग सुविधा का शुभारंभ*


पुराने बस स्टैंड में ₹12.60 करोड़ की लागत से निर्मित प्रदेश की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। इसमें एक साथ 80 कारों की पार्किंग की सुविधा है। यह व्यवस्था शहर के व्यस्त क्षेत्र में पार्किंग की समस्या कम करने और यातायात को सुगम बनाने में सहायक होगी।


*डिजिटल प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत*


जिला कार्यालय में भारतीय स्टेट बैंक की बिलासपुर इकाई द्वारा सीएसआर के तहत स्थापित कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। यहां शासकीय कर्मचारियों को कंप्यूटर संचालन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्री साहू ने इसे प्रशासनिक कार्यों में डिजिटल दक्षता बढ़ाने की महत्वपूर्ण पहल बताया।


*जनजातीय गौरव दिवस पर नायकों को किया नमन*


लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में श्री साहू ने भगवान बिरसा मुंडा, अमर शहीद वीर नारायण सिंह सहित जनजातीय नायकों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ देश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचना जनजातीय समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग ₹120 करोड़ के 16 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया तथा 28 प्रतिभाओं को सम्मानित किया।


*गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी*


विश्वविद्यालय में ‘स्वतंत्रता संघर्ष में जनजातीय नायकों का योगदान’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए श्री साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का उलगुलान अन्याय और शोषण के विरुद्ध साहसपूर्ण संघर्ष का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ के वीर जनजातीय नायकों का योगदान देश के इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि विकास के साथ जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण भी आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया।


*धान खरीदी केंद्र में किसानों से संवाद*


श्री साहू मुख्यमंत्री के साथ सेंदरी धान उपार्जन केंद्र पहुंचे और खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पूजा-अर्चना कर धान तौल प्रक्रिया में भाग लिया। उन्होंने बताया कि राज्य में ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। साथ ही, प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी सत्यापित रकबे के आधार पर ₹13,839 प्रति एकड़ की निर्धारित आदान सहायता राशि मिलेगी।


श्री साहू ने कहा कि आधुनिक शहरी सुविधाओं का विस्तार, डिजिटल दक्षता, जनजातीय विरासत का सम्मान और किसानों का कल्याण समग्र विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9