इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में आल इंडिया टेंट डीलर्स की आम सभा का भव्य आयोजन; देश भर से 1 लाख से अधिक व्यापारी पहुंचे

copyright

इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में आल इंडिया टेंट डीलर्स की आम सभा का भव्य आयोजन; देश भर से 1 लाख से अधिक व्यापारी पहुंचे

 



आज दिनांक 21/8/2026 को इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में 19,20,21 व 22अगस्त 2065 को होने वाली चार दिवसीय प्रदर्शनी के तीसरे दिन ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन रजि० की आम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता आल इंडिया के पैट्रन एवं छत्तीसगढ़ टेंट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह दुआ ने की तथा संचालन महासचिव सरदार करतार सिंह कोच्चर ने किया। 






यह प्रदर्शनी आकार एक्जीबिटर्स प्राइवेट लिमिटेड तथा ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। अध्यक्ष विपुल सिंघल, संयोजक दीपक मित्तल, सीनियर वाईस चेयरमैन नवीन अग्रवाल , आकार निदेशक जितेंद्र पटेल, परिमल पटेल, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार, राजस्थान अध्यक्ष राजकुमार गौतम, हरियाणा से ओमवीर सिंह, पंजाब से दिनेश कटारिया, उड़ीसा से काबुली भाई, वेस्ट बंगाल से गोपाल सरकार द्वारा संबोधन किया गया।





ऑल इंडिया टेंट के पदाधिकारियों द्वारा छत्तीसगढ़ के संरक्षक नरेंद्र सिंह सलूजा, गुरदीप सिंह अजमानी, दीपक कपूर, इंद्रजीत सिंह इच्छपुरानी, चरणजीत सिंह गंभीर का सम्मान हुआ।

अमरजीत सिंह दुआ द्वारा पद्मावती हैंगर निर्माता के निदेशक कनिष्क जैन, आकार निदेशक परिमल व जीतू, डिंपल सिंह का स्वागत सम्मान किया गया।

इस प्रदर्शनी में देश भर से 1200 से अधिक निर्माता, थोक विक्रेता, आयात कर्ताओं ने भाग लिया। 

एक्सपो मार्ट में चल रही प्रदर्शनी में देशभर से एक लाख से अधिक टेंट व्यवसाइयों ने भाग लिया। संरक्षक अमरजीत सिंह दुआ ने देश के सभी टेंट व्यवसायियों से निवेदन किया कि इस प्रदर्शनी में भाग लेने के पहुंचे। ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के महासचिव सरदार करतार सिंह कोचर जी ने सभी व्यापारियों से प्रदर्शनी में भाग लेने व अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कहा।


 इस मौके पर छत्तीसगढ़ टेंट ओनर एसोसिएशन से दीपक कपूर, सौरभ बंसल, मनीष अजमानी, विक्की सलूजा, अंकित छाबड़ा, अमित अजमानी , डिंपल सिंह, नरेंद्र सलूजा, तरनजीत सिंह होरा, जसपाल होरा, विनोद कुमार, सुभाष सवअन्नी, प्रवीण भूतड़ा, अभिषेक अग्रवाल, हरीश शर्मा, पारस होरा, करनजीत सिंह दुआ, धर्मू भाई, राजदीप सिंह दुआ, मंजीत सिंह छाबड़ा, गुरमीत सिंह, विक्की एजी टेंट, ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के एडवाइजर इंद्र जीत सिंह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह , सचिव नरेश रॉबिन्सन , पंजाब राज्य से अध्यक्ष सरदार सतपाल सिंह गिल , महामंत्री दिनेश कटारिया , महाराष्ट्र से प्रभारी विजय परदेशी जी, वेस्ट बंगाल से चंचल दस , गोपाल , पूर्वी दिल्ली से राम नाथ चड्ढा , फेडरेशन ऑफ शामियाना दिल्ली से अध्यक्ष विजेंद्र मान , सुरेंद्र पाल पप्पी , टेंट एंड लाइट डेकोरेशन एसोसिएशन दिल्ली के कोषाध्यक्ष चरणजीत सिंह बत्रा , कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र बजाज , प्रदीप अग्रवाल , गुरप्रीत सिंह आहूजा , बीनू राय , तुलसी राम , विष्णु सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9