1.43 करोड़ की मंडी निधि से 9 गांवों को मिलेंगे सामुदायिक भवन

copyright

1.43 करोड़ की मंडी निधि से 9 गांवों को मिलेंगे सामुदायिक भवन







0कुरदर (छुईया), लुफा, पिपरापारा, सरगोड़, धनरास, खैरा (डगनिया), सेंदरी, देवरी एवं गमजूपारा में होंगे विकास कार्य

बिलासपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू के प्रयासों से जिले के 9 गांवों में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए मंडी निधि से कुल 1 करोड़ 43 लाख 10 हजार की स्वीकृति मिली है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधा विकसित होगी।






मंडी बोर्ड की अनुमति के अनुसार कोटा विकासखंड के कुरदर (छुईया), लुफा, पिपर पारा, सरगोड़ एवं धनरास, बिल्हा विकासखंड के खैरा (डगनिया) एवं सेंदरी तथा तखतपुर विकासखंड के देवरी एवं गमजू में सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा।

हरेक सामुदायिक भवन के लिए 16 लाख

प्रत्येक सामुदायिक भवन के लिए 15.90 लाख की अनुमानित लागत निर्धारित की गई है। मंडी बोर्ड ने संबंधित मंडी समितियों को तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण कर नियमानुसार निविदा कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक भवन स्थानीय लोगों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र साबित होंगे।






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9