श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव में हर दिन हो रहे धार्मिक आयोजन,श्रद्धालु भक्तो द्वारा दिव्य ज्योत का दर्शन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव में हर दिन हो रहे धार्मिक आयोजन,श्रद्धालु भक्तो द्वारा दिव्य ज्योत का दर्शन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना





बिलासपुर:-  झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से श्री मोटूमल भीमनानी (सेवा सदन)सिंधी धर्मशाला गोल बाजार में वरुण देव अवतार सांई झूलेलाल चलीहा महोत्सव श्रद्धा भक्ति हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है 40 दिवसीय आयोजन के आज 12वें दिन बड़ी संख्या में  भक्तजनों ने दिव्य ज्योत के दर्शन कर एवं मनोकामना दीप जलाकर  सांई झूलेलाल जी की पुजा अर्चना कर अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना की















श्री झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी के प्रमुख सलाहकार रूपचंद डोडवानी  ने जानकारी देते हुए बताया कि..

श्री झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी बिलासपुर के द्वारा विगत 20 जुलाई को समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में श्री सिंनधु अमरधाम आश्रम श्री झूलेलाल मंदिर चकरभाटा के श्रदेय संत सांई लाल दास के आशीर्वाद से उनके सुपुत्र शहजादे वरुण सांई के कर कमलों द्वारा दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित कर "40 दिवसीय" धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ किया गया, 

जिसमें  प्रतिदिन प्रात:9:00 बजे श्री वरुण देव यज्ञ (हवन) गायत्री मंदिर पीठ के पंडित श्री शीतल प्रसाद पाटनवार  के  द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ, प्रति शुक्रवार को समाज के श्रदेय पंडित श्री जगदीश शर्मा परिवार के द्वारा वरुण देव यज्ञ हवन एवं पूजा अर्चना संपन्न करवाई जाएगी इसके साथ ही प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे आरती पल्लव एवं श्री प्रसाद वितरण ,संध्या 7:30 बजे सांई झूलेलाल जी की आरती, पल्लव एवं प्रसाद वितरण के साथ ही प्रति शुक्रवार एवं रविवार दोपहर 1:00 बजे से 3:00 तक आम भंडारे का आयोजन भी होगा,

महोत्सव के दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ संत महात्माओं के द्वारा सत्संग कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा, 

इसी कड़ी में सामाजिक एवं धार्मिक एकता का परिचय देते हुए आज के आम भंडारे की सेवा पुज्य सिंधी पंचायत सेन्ट्रल बिलासपुर एवं श्री झूलेलाल सेवा समिति झूलेलाल मंगलम बिलासपुर के द्वारा की गई, जिसमें समाज के सैकड़ो श्रद्धालु भक्तजनों ने  सांई झूलेलाल जी की श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना कर अखंड दिव्य ज्योति के दर्शन कर हवन कुंड की परिक्रमा कर एवं मनोकामना दीप जलाकर  परिवार में  सुख- समृद्धि, उन्नति- प्रगति, निरोगी काया, उत्तम स्वास्थ्य, के लिए सांई झूलेलाल जी से मंगल कामना की,

इस अवसर पर आयोजन में प्रमुख रूप से श्री झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जगदीश हरदवानी, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष विनोद मेघानी, डी.डी आहूजा,हरीश भागवानी, श्री झूलेलाल सेवा समिति झूलेलाल मंगलम के अध्यक्ष रूपचंद डोडववानी, प्रीतम दास नागदेव,हरिशलाल हरदवानी, सुरेश वाधवानी,कमल बजाज (सी.ए), दयानंद तीर्थानी, शंकर मनचंदा,धीरज रोहरा, ओमप्रकाश जीवनानी नरेंद्र नागदेव, जगदीश जज्ञासी , उत्तम बोदवानी, गोवर्धन मोटवानी, किशोर दयालानी,सेंट्रल पंचायत युवा विंग के अध्यक्ष रॉबिन वाधवानी,  सुमित सचदेव, जय गुरनानी,सुनील लालवानी, युवक समिति के अजीत थावरानी, किशनचंद रामानी, आवतराम मोहनानी,राजू धामेचा, सुनील आहूजा,मोहन जैसवानी,  नरेश मुलचंदानी, सेवक वाधवानी नानक नागदेव, इंद्र गंगवानी, विजय हरियानी, हरदास आसवानी,कमलेश संहेता, बलराज वाधवानी, नितिन,भाई अमरलाल वाधवानी, भाई प्रतापराय वाधवानी, मोहन सचदेव(कालू),प्रकाश सुंदरानी, 

महिला विंग से भारतीय सिंधु सभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा विनीता भावनानी जी, सेंट्रल पंचायत महिला विंग की अध्यक्षा कंचन मलधानी, गरिमा शाहनी, सरिता डोडवानी, लता हरदवानी,मधु हिन्दूजा,कविता मंगवानी, मोनिका सिदारा,सोनी बहरानी राजकुमारी मेहानी, भारती सचदेव आदि के साथ समाज के गणमान्य जन भारी संख्या  उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9