बिलासपुर. झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा श्री मोटूमल भीमनानी (सेवा सदन)सिंधी धर्मशाला गोल बाजार में वरुण देव अवतार सांई झूलेलाल चलीहा महोत्सव श्रद्धा भक्ति हर्षोल्लास के साथ 20जुलाई से29अगस्त मनाया जा रहा है 40 दिवसीय धार्मिक महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन 40 दिवसीय प्रज्ज्वलित अखंड दिव्य ज्योत के दर्शन लाभ प्राप्त कर , माता हिंगलाज एवं सांई झूलेलाल जी की पुजा अर्चना कर अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना एवं मनोकामना दीप प्रज्वलित कर परिवार की सुख समृद्धि खुशहाली की मंगल कामना कर रहे है
श्री झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी के प्रमुख सलाहकार रूपचंद डोडवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी बिलासपुर के द्वारा विगत 20 जुलाई से प्रारंभ चालीहा महोत्सव में
प्रतिदिन प्रात:9:00 बजे श्री वरुण देव यज्ञ (हवन) गायत्री मंदिर पीठ के पंडित श्री शीतल प्रसाद पाटनवार एवं प्रति शुक्रवार को समाज के श्रदेय पंडित श्री जगदीश शर्मा परिवार के द्वारा श्रद्धा भक्ति हर्षोल्लास पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ वरुण देव यज्ञ (हवन) एवं पूजा अर्चना संपन्न किया जा रहा है प्रातः 9:30 बजे आरती, पल्लव, एवं प्रसाद वितरण संध्या 7:30 बजे सांई झूलेलाल जी की आरती, पल्लव एवं प्रसाद वितरण के साथ ही महिला मंडल के द्वारा शानदार भक्ति संगीत का कार्यक्रम संपन्न हो रहा है आयोजन में प्रति शुक्रवार एवं रविवार दोपहर 1:00 बजे से 3:00 तक आम भंडारा आयोजित किया जाता है जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु भक्तजनों द्वारा भंडारा ग्रहण किया जाता है
श्री डोडवानी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि श्री झूलेलाल चालिसा महोत्सव के दौरान समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु 40 दिन 21 दिन 11 दिन 7 दिन एवं 5 दिन के उपवास की परंपरा का भी पालन करते हैं,
महोत्सव के दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ संत महात्माओं के द्वारा सत्संग कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है,
इसी कड़ी में 16 अगस्त रविवार *दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक बाबा आनंद राम दरबार चकरभाठा के श्रद्धेय संत श्री बलराम भैया* के द्वारा सत्संग कीर्तन के द्वारा संगत को निहाल करेंगे,
सभी श्रद्धालु भक्तों से सविनय आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर सत्संग कीर्तन का लाभ उठावे, सत्संग पश्चात आम भंडारा आयोजित किया गया है,
महोत्सव में प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु भक्तों के द्वारा सांई झूलेलाल जी की श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना एवं अखंड दिव्य ज्योति के दर्शन एवं हवन कुंड की परिक्रमा कर परिवार में सुख- समृद्धि, उन्नति- प्रगति, निरोगी काया, उत्तम स्वास्थ्य, के लिए सांई झूलेलाल जी से मंगल कामना की आराधना कर रहे हैं
महोत्सव में आज प्रमुख रूप से श्री झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जगदीश हरदवानी, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष विनोद मेघानी, हरीश भागवानी, धनराज आहूजा,श्री झूलेलाल सेवा समिति झूलेलाल मंगलम के अध्यक्ष रूपचंद डोडववानी, रमेश लालवानी, मोतीराम पमनानी,कमल बजाज (सी.ए), दयानंद तीर्थानी, मुखीगण श्यामलाल हरियानी, मनोहर थौरानी , बृजलाल नागदेव,नरेंद्र नागदेव, निहालसिंग तलरेजा,किशोर मोटवानी, नंदलाल जीवनानी, राजेश छुगानी,प्रकाश चावला,आनंद देसर,जगदीश जज्ञासी , परसराम डोडवानी, उत्तमचंद बोदवानी, श्यामलाल थावरानी, के साथ गोवर्धन मोटवानी प्रकाश आडवानी प्रीतम दास नागदेव, मुरली मलघानी, नानक नागदेव, सेवक वाधवानी,इंद्र गंगवानी, विजय हरियानी, हरदास आसवानी,कमलेश संहेता, बलराज वाधवानी, भाई अमरलाल वाधवानी,गन्नू चावला, कैलाश श्यामनानी,
महिला विंग से सरिता डोडवानी,लता हरदवानी,कोमल वाधवानी, मधु हिंदूजा, प्रिया हरियानी, मीरा हरजानी,
आदि के साथ समाज के गणमान्य जन भारी संख्या उपस्थित रहे


.webp)
