सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की गीदड़भभकी: 'अपने हिस्से का पानी पाने के लिए उठाएंगे हर जरूरी कदम

copyright

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की गीदड़भभकी: 'अपने हिस्से का पानी पाने के लिए उठाएंगे हर जरूरी कदम





नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकीहमले के बाद भारत सरकार द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित करने के फैसले पर पाकिस्तान की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। अब पाकिस्तान की सेना ने कहा है कि देश के हिस्से का पानी सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।








पाकिस्तानी सेना की ओर से 276वें कोर कमांडर्स सम्मेलन के बाद जारी बयान में कहा गया कि सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिंधु जल संधि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बयान के अनुसार, पाकिस्तान सरकार के निर्देशों और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप देश के हिस्से का पानी प्राप्त करने और उपलब्ध कराने के लिए हर जरूरी कदम उठाने पर सहमति बनी है।


गौरतलब है कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए थे, जिनमें सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला भी शामिल है। भारत का कहना है कि सीमा पार आतंकवाद के बीच सामान्य द्विपक्षीय व्यवस्थाओं को जारी रखना संभव नहीं है। वहीं, पाकिस्तान लगातार इस फैसले का विरोध कर रहा है और संधि के तहत अपने अधिकारों का हवाला दे रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9