Korba News: पार्षद दिलीप दास पर पत्नी ने लगाया धमकी का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

copyright

Korba News: पार्षद दिलीप दास पर पत्नी ने लगाया धमकी का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

 






कोरबा। बांकीमोंगरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 23 के भाजपा पार्षद दिलीप कुमार दास एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उनकी पत्नी सुष्मिता दास की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, सुष्मिता दास ने बताया कि उनका एक मामला एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि 2 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे, एसडीएम कार्यालय से बाहर निकलने के दौरान दिलीप कुमार दास ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।


शिकायत में कहा गया है कि आरोपी तहसील परिसर में उनकी गाड़ी के पास पहुंचा और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उस समय सुष्मिता दास की मां बलिका यादव, भाई परदेशी तथा राम साहू भी मौजूद थे। शिकायत के अनुसार, दिलीप दास ने स्वयं को कुसमुंडा का पार्षद बताते हुए कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी। सुष्मिता दास ने यह भी आशंका जताई है कि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए दिलीप कुमार दास जिम्मेदार होंगे।


शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


वहीं, भाजपा पार्षद दिलीप कुमार दास ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और झूठा बताते हुए कहा है कि उन्हें राजनीतिक एवं व्यक्तिगत साजिश के तहत फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।


फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9