रायपुर नगर निगम का लक्ष्य: 77 दिनों तक रोज़ 1.62 करोड़ रुपये राजस्व जुटाना

copyright

रायपुर नगर निगम का लक्ष्य: 77 दिनों तक रोज़ 1.62 करोड़ रुपये राजस्व जुटाना

 



रायपुर। रायपुर नगर निगम ने राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने अधिकारियों को अगले 77 दिनों तक प्रतिदिन 1 करोड़ 62 लाख रुपये राजस्व जुटाने के निर्देश दिए हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी जोन कमिश्नरों, सहायक राजस्व अधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।



राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इसे निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


निगम प्रशासन ने सभी जोनों को अपने-अपने क्षेत्रों में तय लक्ष्य के अनुसार कर एवं अन्य बकाया राजस्व की वसूली अभियान चलाकर संग्रह करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से नियमित प्रगति रिपोर्ट भी मांगी गई है, ताकि लक्ष्य की सतत निगरानी की जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9