डोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन की स्वीकृति पर छत्तीसगढ़ में उत्सव का माहौल, तोखन साहू का भव्य जनअभिनंदन,बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के स्वागत में उमड़ा जन सैलाब

copyright

डोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन की स्वीकृति पर छत्तीसगढ़ में उत्सव का माहौल, तोखन साहू का भव्य जनअभिनंदन,बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के स्वागत में उमड़ा जन सैलाब

 



प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव द्वारा बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन को स्वीकृति प्रदान किए जाने के उपरांत केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर के सांसद श्री तोखन साहू के छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर से बिलासपुर तक विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया।






रायपुर विमानतल से प्रारंभ हुआ स्वागत कार्यक्रम सरगांव, बिलासपुर के राजीव गांधी चौक, नेहरू चौक तथा मुंगेली नाका होते हुए उनके कार्यालय तक पहुँचा। इस दौरान अनेक स्थानों पर स्वागत समारोह आयोजित किए गए, जिनमें विधायकगण, पार्टी के जिला अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।



बिलासपुर में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। गेड़ी नृत्य में मंत्री तोखन साहू थिरकते दिखे, ढोल-ताशों, नगाड़ों तथा आतिशबाजी के बीच नागरिकों ने उत्साहपूर्वक श्री साहू का अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपने स्नेह एवं सम्मान की अभिव्यक्ति करते हुए श्री साहू का उनके शरीर के वजन के बराबर मोतीचूर के लड्डुओं से तुलादान भी किया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।


इस अवसर पर श्री तोखन साहू ने क्षेत्रवासियों के स्नेह एवं विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद से इस परियोजना को स्वीकृति दिलाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहा है और यह निर्णय प्रदेश में बेहतर रेल संपर्क, व्यापार, उद्योग, पर्यटन तथा रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।


कार्यक्रम के दौरान  साहू ने क्षेत्रवासियों के साथ आत्मीयता से संवाद किया तथा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति से जुड़ाव का परिचय देते हुए रामधुनी एवं गेड़ी नृत्य में भी सहभागिता की। उनकी सहभागिता से उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों में विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला।


 साहू ने इस ऐतिहासिक परियोजना की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश के विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह रेल परियोजना आने वाले वर्षों में क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9