केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की पहल, माता हासी देवी जी की द्विशताब्दी जयंती पर स्मारक डाक टिकट जारी करने की मांग

copyright

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की पहल, माता हासी देवी जी की द्विशताब्दी जयंती पर स्मारक डाक टिकट जारी करने की मांग

 




नई दिल्ली, 30 जून 2026. भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी को पत्र लिखकर पूज्य शदाणी दरबार, रायपुर (छत्तीसगढ़) की पांचवीं पीठाधीश पूज्य माता हासी देवी जी की 200वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करने का आग्रह किया है।





अपने पत्र में श्री तोखन साहू ने उल्लेख किया है कि 5 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक पूज्य माता हासी देवी जी की द्विशताब्दी जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जा रही है। वर्ष 1826 में जन्मी पूज्य माता हासी देवी जी ने 1852 से 1909 तक मानवता, सेवा, अध्यात्म एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।


श्री तोखन साहू ने डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी से अनुरोध किया है कि इस प्रस्ताव पर डाक विभाग की संबंधित सलाहकार समिति के माध्यम से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पूज्य माता हासी देवी जी के प्रेरणादायी जीवन एवं उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9