जापान में चमका बिलासपुर का सितारा: हॉकी खिलाड़ी अवी मानिकपुरी की गोल्डन जीत पर हुआ भव्य सम्मान

copyright

जापान में चमका बिलासपुर का सितारा: हॉकी खिलाड़ी अवी मानिकपुरी की गोल्डन जीत पर हुआ भव्य सम्मान



बिलासपुर। जापान में एशियन गेम में भारत का परचम लहराने वाले शहर के हॉकी खिलाड़ी अवी मानिकपुरी का शहर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कुदुदंड के रहने वाले अवी मानिकपुरी ने जापान में आयोजित हॉकी एशिया के एशिया कप अंडर 18 एशियन गेम में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत की हॉकी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





 अवी बिलासपुर के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने क्लॉडियस के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में बिलासपुर का नाम रोशन किया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनका स्वागत किया। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने अवी का सम्मान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया के तहत देश के कोने-कोने से खेल के क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे लाने का काम किया है। और आज खेलो इंडिया के माध्यम से अभी मानिकपुरी ने भोपाल में खेलो इंडिया में प्रशिक्षण लेकर एशियन गेम में भागीदारी निभाई और भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की युवाओं के लिए और देश की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए खेल के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं । और खेलो इंडिया के माध्यम से गांव-गांव में छुपी हुई प्रतिभाएं और खिलाड़ी निकल कर सामने आ रहे हैं। विभिन्न खेलों मेंप्रतिभाएं इस खेलो इंडिया के माध्यम से आगे जाकर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। अमरजीत सिंह दुआ ने बताया किशहर विधायक अमर अग्रवाल भी खेल को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। और छत्तीसगढ़ सरकार भी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए काम कर रही है। हमारे लिए आज गौरवशाली दिन है। अवी ने बहुत कम उम्र में भारत को एशिया कप में गोल्ड दिलाया है जिससे शहरवासियों में और खेल प्रेमियों में खुशी का वातावरण है। एशियन गेम में भारत को जीत दिलाने वाले कुदु दंड के रहने वाले अवी मानिकपुरी का सम्मान करने वालों में प्रमुख रूप से अमरजीत सिंह दुआ, बिलासपुर हॉकी संघ के अध्यक्ष रोहित बाजपेई प्रदेश हॉकी संघ के महासचिव मनीष श्रीवास्तव, कमल जैन, एवं शहर के अनेक खेल प्रेमियों ने इस अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी का सम्मान किया। रोहित मिश्रा ने कुदुदंड में पड़े-भले, हॉकी खिलाड़ी अवी के संघर्ष की कहानी भी बताई और बचपन से लेकर अब तक की उनकी खेल प्रतिभा की जानकारी भी थी और सम्मान समारोह के कार्यक्रम का सफल संचालन भी किया इस कार्यक्रम में काफी संख्या में कुदुदड के नागरिक और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9