Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला: रमेश कुमार शर्मा को सहकारिता आयुक्त एवं रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार

copyright

Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला: रमेश कुमार शर्मा को सहकारिता आयुक्त एवं रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार




नवा रायपुर, 10 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।


जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी रमेश कुमार शर्मा, जो वर्तमान में सचिव, गृह विभाग के पद पर कार्यरत हैं, को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 10 जून 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

राज्य सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सहकारिता विभाग राज्य में सहकारी संस्थाओं के संचालन, निगरानी एवं विकास से जुड़ा प्रमुख विभाग है। ऐसे में विभाग की कमान एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को सौंपे जाने से विभागीय कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार द्वारा राज्यपाल के नाम से एवं आदेशानुसार जारी किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9