copyright

बिजनी विधानसभा में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का जनसभा, एनडीए के 31 संकल्पों को बताया विकास का रोडमैप

 




केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने असम के बिजनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बूथ क्रमांक 78,149 में एनडीए प्रत्याशी  अरुप कुमार डे के पक्ष में जनसभा एवं चुनाव प्रचार किया।








इस दौरान श्री साहू ने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के 31 संकल्पों को साझा किया। उन्होंने कहा कि ये संकल्प असम के समग्र विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए एक सशक्त और दूरदर्शी रोडमैप प्रस्तुत करते हैं।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गठबंधन की सरकार के उद्देश्य राज्य में बुनियादी ढांचे का विस्तार, रोजगार के अवसरों का सृजन, सामाजिक न्याय और आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि संकल्प पत्र में अवैध घुसपैठ पर नियंत्रण, अतिक्रमण मुक्त असम, इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सहित विभिन्न जनहितकारी पहल शामिल हैं।


श्री साहू ने कहा कि जनता का अपार समर्थन और विश्वास यह दर्शाता है कि विकास और सुशासन के प्रति उनकी आस्था अटूट है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा और सरकार पुनः प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों और संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाएं तथा अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9