copyright

समय-सीमा बैठक में पेयजल व्यवस्था, जल संरक्षण और पौधरोपण की समीक्षा,जल संरक्षण के कार्यों में जनभागीदारी पर कलेक्टर ने दिया जोर

 


बिलासपुर,15 अप्रैल 2025/कलेक्टर संजय अग्रवाल ने समय-सीमा की बैठक में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


   कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में जिले में पेयजल की स्थिति की जानकारी लेते हुए जनपद सीईओ से समस्या वाले गांवों का विवरण प्राप्त किया और उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि बिल्हा के 13, मस्तूरी के 18 और कोटा के 7 पंचायतों में पेयजल की समस्या की स्थिति है। कलेक्टर ने कहा कि कार्ययोजना के अनुरूप इन क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जल स्रोतों के रिचार्जिंग के उपायों पर ध्यान देने तथा इस संबंध में आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल संरक्षण कार्यों मे जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय स्तर पर सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

         पौधरोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निजी उद्योगों को भी इस अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े आकार के पौधों के रोपण एवं उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे उनकी जीवित रहने की संभावना अधिक रहे। कलेक्टर ने वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाएं व्यवस्थित रूप से क्रियान्वित हो सकें। उन्होंने भू-अर्जन से संबंधित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

बैठक में कार्य पूर्ण होने पर भुगतान की प्रक्रिया को सुगम बनाए रखने, जनगणना कार्य की प्रगति, निष्क्रिय खातों, पीएम पोर्टल, सीएम जनदर्शन एवं कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना कार्य में जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, वे नियमानुसार अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, डीएफओ नीरज, सहायक कलेक्टर श्री अरविंथम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9