copyright

19 मार्च गुरुवार को शिरडी वाले साईं बाबा की मूल चरण पादुकाएं शिरडी से बिलासपुर आयेगीं

 







 

 

शिरडी वाले साईबाबा की मूल चरण पादुकाएं शिरडी संस्थान के पदाधिकारियों के साथ बिलासपुर में पहली बार भक्तों के दर्शनार्थ आने वाली है। 

पादुकाओं की शोभायात्रा सुबह 9 बजे अल्का एवेन्यू कालोनी उस्लापुर रेलवे स्टेशन के पास कालोनी परिसर में निकाली जाएगी । 


 श्री साईं बाबा की चरण पादुका प्रातः 10:00 बजे से भक्तों के दर्शनार्थ रखी जाएगी 

मध्धान् आरती दोपहर 12 बजे एवं धूप आरती संध्या 6,30 होगी 

साईं बाबा की पादुका भक्तों के दर्शनार्थ साईलीला विला अलका एवेन्यू के मैदान में सामने रखीं जाएगी । लगातार साईं भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 

उपरोक्त निर्णय शिरडी संस्थान के प्रमुख के आश्वासन के पश्चात श्री नीरज मेहता एडवोकेट के निवास पर एक बैठक में लिया गया । 

इस कार्य में बिलासपुर के सभी साईं भक्तों की उपस्थिति एवं सहयोग की प्रार्थना की गई है।

बैठक में दिलीप दिवाकर पात्रीकर , नीरज मेहता, संतोष गुप्ते,हर्ष मिश्र,बबलू मदने, उमाकांत मिश्र,शिवा मिश्र सुदेश दुबे साथी शामिल रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9