Breaking : काम को लटकाए रखने वाले ठेका कंपनियों पर बिलासपुर स्मार्ट सिटी की बड़ी कार्रवाई,मंगला के दोनों एसटीपी प्रोजेक्ट में भी ठेकेदार को 1 करोड़ 41 लाख की पेनाल्टी और अंतिम नोटिस,अरपा प्रोजेक्ट के ठेकेदार पर 3 करोड़ की पेनाल्टी,ठेका भी निरस्त,बांई ओर की सड़क के लिए नया टेंडर
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

Breaking : काम को लटकाए रखने वाले ठेका कंपनियों पर बिलासपुर स्मार्ट सिटी की बड़ी कार्रवाई,मंगला के दोनों एसटीपी प्रोजेक्ट में भी ठेकेदार को 1 करोड़ 41 लाख की पेनाल्टी और अंतिम नोटिस,अरपा प्रोजेक्ट के ठेकेदार पर 3 करोड़ की पेनाल्टी,ठेका भी निरस्त,बांई ओर की सड़क के लिए नया टेंडर

 


 14 अगस्त 2025, बिलासपुर- बिलासपुर स्मार्ट सिटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काम को लटका कर रखने वाले ठेका कंपनियों पर करोड़ों का अर्थदंड लगाया है और ठेका को भी निरस्त कर दिया गया है। स्मार्ट सिटी के इस कार्रवाई से ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। पहली कार्रवाई अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना के तहत नदी की बांई ओर इंदिरा सेतु से पुराना पुल तक निर्माणाधीन सड़क कार्य पर की गई हैं। योजना के दूसरे चरण के तहत 49 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से इस नदी की बांई ओर समतलीकरण,रिटेनिंग वाल,टोवाल,नाला,सड़क समेत अन्य कार्य किए जाने थे,जिसके लिए मेसर्स गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर को कार्यादेश जारी किया गया था। 

समयावधि बीत जाने के बावजूद ठेका कंपनी द्वारा काम को पूरा नहीं किया गया,जिसके बाद ठेका कंपनी को एक्सटेंशन प्रदान किया गया परंतु ठेका कंपनी द्वारा शीघ्र गति से कार्य को पूर्ण करने में किसी भी प्रकार की रुचि नहीं दिखाई गई। कार्य की धीमी रफ्तार को देखते हुए एमडी अमित कुमार के निर्देश पर 2 अप्रैल 2025 को गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पर 37 लाख 50 हजार रूपये का अर्थदंड लगाया गया था और नोटिस जारी कर शीघ्र कार्य को पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए थे। 







.अर्थदंड और नोटिस के बावजूद कार्य में प्रगति नहीं लाने पर 14 अगस्त को एमडी अमित कुमार के निर्देश पर कार्य की नियम शर्तों के अनुरुप 6 प्रतिशत की दर से गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर पर 2 करोड़ 99 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है और ठेका को निरस्त करते हुए उक्त कार्य के लिए नया टेंडर जारी किया गया हैं,निरस्तीकरण के बाद नया टेंडर करने पर नियमानुसार पूर्व ठेका कंपनी याने मेसर्स गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर पर शेष राशि के कार्य का दस प्रतिशत 11 लाख 32 हजार अतिरिक्त अर्थदंड लगाया गया है,इस प्रकार कुल 3 करोड़ 10 लाख 32 हजार रुपये का अर्थदंड मेसर्स गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर पर निरूपित किया गया हैं।


     इसी तरह अरपा नदी में दूषित जल को रोकने के लिए मंगला में 13 करोड़ 54 लाख की लागत के 10 एमएलडी और 8 करोड़ 69 लाख की लागत के 6 एमएलडी क्षमता के दो एसटीपी के साथ सड़क और नाला निर्माणाधीन है,जिसकी निर्माण गति धीमी है। उक्त दोनों प्रोजेक्ट का काम श्रद्धा कंस्ट्रक्शन को मिला हुआ है,जिसे कार्य की प्रगति के लिए कई बार नोटिस जारी की गई है और पेनाल्टी भी लगाया गया है.इसके बावजूद ठेका कंपनी द्वारा कार्य में प्रगति नहीं लाई गई हैं। कार्य में प्रगति नहीं लाने और लटका कर रखने के लिए एमडी अमित कुमार के निर्देश पर बिलासपुर स्मार्ट सिटी ने 14 अगस्त को 10 एमएलडी क्षमता के एसटीपी कार्य के 7 प्रतिशत 94 लाख 78 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है,इसके पूर्व 19 मई 2025 को 3 प्रतिशत 40 लाख 62 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया था,इस प्रकार कुल 1 करोड़ 35 लाख 40 हजार का अर्थदंड निरुपित किया गया है। इसके अलावा 6 एमएलडी क्षमता के एसटीपी कार्य में 7 प्रतिशत 60 लाख 83 हजार और 19 मई 2025 को 3 प्रतिशत 26 लाख 7 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया था,इस प्रकार कुल 64 लाख 9 हजार का अर्थदंड निरुपित किया गया है और दोनों एसटीपी प्रोजेक्ट के ठेके को निरस्त करने के लिए अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया गया है।


*अरपा में अटल पथ के लिए नया टेंडर*


अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना के तहत बांई ओर इंदिरा सेतु से नया पुल तक सड़क एवं निर्माण कार्य के लिए जिस ठेके को निरस्त किया गया है,उसे पूरा करने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा 9 करोड़ 73 लाख का नया टेंडर जारी किया गया है। उक्त मार्ग अटल पथ के नाम से जाना जाएगा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9