वैद्यशाला में 3 दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा व परामर्श शिविर आज से, कई रोगों पर मिलेगा परामर्श
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

वैद्यशाला में 3 दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा व परामर्श शिविर आज से, कई रोगों पर मिलेगा परामर्श

 



बिलासपुर 23 मई। नेहरू चौक स्थित आयुर्वेद चिकित्सा एवं पंचकर्म संस्थान वैद्यशाला में  23 मई से 25 मई 2025 तक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर रखा गया। प्रातः 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक यह शिविर होगा। शिविर में सभी प्रकार के वातरोग जिनमें आमवात (गठियावात), पक्षाघात (लकवा), अर्दित (चेहरे का लकवा), संधिवात (जोड़ो का दर्द), लम्बर स्पॉण्डिलायटिस (सायटिका), 


बिलासपुर 23 मई।  स्पाण्डोलायटिस (गर्दन एवं कमर का दर्द), कंधे एड़ी दर्द, कंपवात आदि सभी रोगो की चिकित्सा परामर्श, पथ्य-अपथ्य, औषध-पंचकर्म हेतु व आयुर्वेद चिकित्सकों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जाएगा।शिविर में सभी प्रकार के मुहासे, काले सफेद दाग, सोरायसीस (एककुष्ठ), आर्टीकेरिया (शीतपित्त), एक्जीमा, खुजली, फंगल इंफेक्शन, स्कैल्प सोरायसीस (सिर से पपडियो का निकलना), डैण्ड्रफ, बालों का झड़ना आदि हेतु चिकित्सा परामर्श दिया जायेगा। 



 बिलासपुर 23 मई।  शिविर में डॉ. मनोहर जी टेकचंदानी से.नि. जिला आयुर्वेद अधिकारी, डॉ. विमल शर्मा, डॉ. किरण वर्मा (शिशु रोग विशेषज्ञ, आयुर्वेद), डॉ. मोनिष्का शर्मा, डॉ. चंचला तिवारी, डॉ. निहारिका सिंह एवं संस्था के संस्थापक डॉ. मनोज चौकसे अपनी सेवायें उपलब्ध करेंगे। सभी जरूरतमंद रोगियों को कुछ औषधि भी संस्था द्वारा निःशुल्क दी जाएगी। शिविर का पंजीयन एवं जानकारी फोन.नं. 07752-412224, या मो. नं. 86028-11002 में प्राप्त की जा सकती है।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9