बिलासपुर. 3 मार्च 2025.। भाजपा सरकार की चौथी पारी में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश किया। 164 लाख करोड़ के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज प्रदेश के हित में गांव गरीब किसान युवा महिलाओं के हित में शानदार बजट पेश किया है।
बिलासपुर. 3 मार्च 2025.।इस बजट से जहां सरकारी अधिकारी कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता मिलेगा वहीं कर्मचारियों के पेंशन की राह भी इस बजट में साय सरकार ने आसान कर दी है। दुआ ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र के अलावा शहरी विकास के लिए भी 750 करोड़ का बजट में प्रावधान है। किसानों के लिए 10000 करोड़ की बड़ी राशि बजट में शामिल की गई है ।
L
बिलासपुर. 3 मार्च 2025.। .शासकीय अधिकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 53% कर दिया गया है। और एक पेंशन फंड के लिए बड़ी राशि बजट में प्रावधान किया है। जिससे प्रदेश की आर्थिक प्रगति में सुधार भी होगा। उन्होंने कहा है कि पेट्रोल के दाम ₹1 कम करके प्रदेश की भाजपा सरकार ने आम जनता की जरूरत को पूरा करने का काम किया है।
.बिलासपुर. 3 मार्च 2025.। और महंगाई को कम करने के लिए यह बहुत बड़ा फैसला है। प्रधानमंत्री आवास के लिए 8500 करोड़ की बड़ी राशि केअलावा महतारी वंदन योजना को आगे बढ़ाने के लिए बजट मे 5000 करोड़ से अधिक राशि भाजपा सरकार ने शामिल किया है। युवाओं महिलाओं किसानों तथा गांव शहर का विकास वाला बजटहै।
प्रदेश की आर्थिक प्रगति में सुधार होने वाला बजट है आम आदमी की प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने वाला बजट है। आम जनता के चेहरे पर खुशियों लाने वाला बजट है। अमरजीत सिंह दुआ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार जताया है और कहां है कि मोदी की गारंटी को पूरा करने के साथ ही यह बजट मिल का पत्थर साबित होगा।