कैरियर में मिलेगा प्रोमोशन, कार्यों की कीर्ति फैलेगी चारों ओर, जानें किस राशि की खुल रही है किस्मत
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

कैरियर में मिलेगा प्रोमोशन, कार्यों की कीर्ति फैलेगी चारों ओर, जानें किस राशि की खुल रही है किस्मत

 




1. मेष राशि के जातकों को कैरियर में प्रोमोशन के योग बनते हैं । विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा । पहले से खरीदे हुए शेयर की बिक्री से लाभ प्राप्त होगा । सुन्दर कांड का पाठ करें शुभ रंग नीला । 

2. वृष राशि के जातकों वाणी की कुशलता से लाभ की प्राप्ति होगी, मन प्रसन्नता से परिपूर्ण रहेगा । किसी धार्मिक ग्रंथ का पठन या श्रवण करें शुभ रंग सफेद । 

3. मिथुन राशि के जातकों को आत्मिक ऊर्जा का अनुभव होगा । इस ऊर्जा एवं प्रसन्नता से किया गया सभी काम आज अच्छा होगा । पीठ पीछे बोलने वालों से सावधान रहें । सुपात्र ब्राह्मण को अटा दान करें शुभ रंग आसमानी । 

4. कर्क राशि की जातकों को पिता का साथ मिलेगा, आज आप कोई सुख सुविधा में वृद्धि करने वाली वास्तु खरीद सकते हैं । भाग्य का साथ प्राप्त करने के लिए सुयोग्य ब्राह्मण को मलयागिरी चंदन का दान करें, शुभ रंग लाल ।

5. सिंह राशि के जातकों को कम परिश्रम में ही व्यापार में अधिक लाभ दिखता है । आत्मविश्वास का लाभ मिलेगा किन्तु पिता - पुत्र में विचार मतभेद हो सकते हैं, दिन के अंत तक जोड़ों में दर्द हो सकता है । काली माता की पूजा करें शुभ रंग लाल ।

6. कन्या राशि के जातकों को आज व्यक्तिगत लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं कार्यों की अधिकता वी परिणाम में कमी अत्यधिक परेशान कर देने वाली हो सकती है । शत्रु कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे आज, बड़ों के सम्मान से लाभ की प्राप्ति होगी । कमलगट्टे के माल का दान सुयोग्य ब्राह्मण को करें शुभ रंग मेहरून ।

7. तुला राशि के जातकों को आज दूसरों पर निर्भरता कम रखनी चाहिए । संतान के माध्यम से सम्मान बढ़ेगा । आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें कार्यक्षेत्र में सम्मान बना रहेगा एवं लग्जरी की प्राप्ति होगी शुभ रंग संतरा ।

8. वृश्चिक राशि के जातकों को आज बहुत संयमित बोलने की आवश्यकता है, आपकी मेहनत की प्रशंसा की जाएगी तथा कार्य क्षेत्र में लाभ होगा । संतान संबंधी चिंता एवं हानि के योग हैं । व्यापार के लिए समय अच्छा नहीं है । हनुमान भगवान की पूजा करें शुभ रंग नारंगी ।

9. धनु राशि के जातकों को असमंजस एवं निर्णय की स्थिति काफी परेशान करने वाली हो सकती है । मित्रों से लाभ मिलेगा कार्य क्षेत्र में विशेष सावधानी बरतें । स्वास्थ्य संबंधी रुकावट करियर में आड़े आ सकती है, भोलेनाथ की आराधना करें शुभ रंग आसमानी ।

10. मकर राशि के जातकों को पत्नी की डिमांड दिक्कत में डाल सकती है । मित्रों की सलाह को जांच परख कर ही अमल में लाएं । भाग्य का साथ अधिक प्राप्त करने के लिए सुपात्र ब्राह्मण को स्वादिष्ट मिठाई का दान करें, शुभ रंग हल्का पीला ।

11. कुंभ राशि के जातकों को आज अपने कार्यों की कीर्ति चारों ओर फैलते देख प्रसन्नता का अनुभव होगा । जलने वाले सहकर्मी भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे बिजनेस पार्टनर के साथ निर्णय के पूर्व सभी पहलुओं पर विचार अवश्य करें । सूर्य देव को लाल कपड़ा चढ़ावे तथा उसे सुयोग्य ब्राह्मण को दान करें, शुभ रंग दूधिया ।

12. मीन राशि के जातकों को अपना भोजन संयमित रखना चाहिए तथा विचारों पर अंकुश अति अनिवार्य है । शत्रु की परेशानी झेलनी पड़ सकती है, पार्टनर की बताई हुई युक्ति काम आएगी । पूर्व में किया गया खर्च आज लाभ दे सकता है । नागराज की पूजा करें शुभ रंग सफेद ।


ज्योतिषाचार्य पं. आशुतोष शुक्ल जी महराज (ज्योतिष रत्न की उपाधि से सम्मानित) श्री शिव शिवा ज्योतिष परामर्श केंद्र, यमुना नगर, बिलासपुर मोबाइल 7509957905

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9