copyright

बिलासपुर से दिल्ली पहुंचे यात्रियों के उड़े होश, अलायन्स एयर ने फिर 25 यात्रियों का सामान छोड़ा, देखिए वीडियो

 



बिलासपुर। बिलासपुर से दिल्ली जा रहे 25 यात्रियों का सामान बिलासपुर में ही छोड़ दिया गया। यात्री जब दिल्ली पहुंचे तो सामान नदारद पाकर हड़कंप मच गया। इसके पहले 28 मई को 66 यात्रियों का सामान दिल्ली में छोड़ दिया गया था।

मंगलवार को जबलपुर से व्हाया बिलासपुर होकर दिल्ली जा रही फ्लाइट के 25 यात्रियों का सामान बिलासपुर में ही छोड़ दिया गया। विमान में लगभग 50 यात्री सवार से। उन्होंने जब एयरपोर्ट अधिकारियों से विरोध जताया तो गर्मी ज्यादा होने के कारण इंजन के लोड न लेने पर समान छोड़ा गया है। यात्रियों को सामान अब रविवार की शाम तक मिलेगा।





कई यात्रियों को दिल्ली के बाद शिमला, चंडीगढ़ या अन्य जगह जाना था। ऐसे यात्रियों ने तत्काल जरूरत का सामान खरीद कर किसी तरह काम चलाया। कई लोग परिवार सहित थे। उनको अपने ही खर्च पर होटल में रुकना पड़ा या फिर एयरपोर्ट में किसी तरह रात गुजारनी पड़ी। इन्हीं में से एक कोरबा सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई भी परिवार सहित शिमला जा रहे थे। जरूरत का सामान खरीदकर काम चलाया। अन्य यात्रियों का भी यही हाल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.