copyright

बेमेतरा ब्लास्ट में मृतकों को पांच लाख रुपए और घायलों को पचास हजार रूपए का मुआवजा, होगी मेजिस्ट्रेट जांच, डिप्टी सीएम अरुण साव ने की घोषणा

 




शनिवार को बेमेतरा जिले के बोरसी क्षेत्र में स्थित बारूद फेक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद प्रदेश के उप मुख्य मंत्री घटना स्थल पहुंचे।जहा पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए जानकारी देते बताया की राहत और बचाव कार्य जारी है।

मलबे को हटाया जा रहा है।मलबे को हटाने के बाद जो स्थिति सामने आएगी उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।अभी इस घटना के बाद मलबे कितने मजदूर दबे है यह कह पाना मुश्किल है।शासन और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।वही इस घटना में एक श्रमिक की मौत और छै मजदूर घायल होने की जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा यह घटना ह्रदय विदारक है मृतकों के परिवार को 5 लाख का मुवाअजा और घायलों को 50 हजार की मदद का दी जाएगी।इस पूरे घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिया गया।घटना की निष्पक्ष जांच के बाद जो तथ्य सामने आयेगा उसके बाद उसमे कार्रवाई की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.