copyright

छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल : सीएमओ से एसीएस साहू समेत 5 आईएएस की छुट्टी, एक और प्रशासनिक सर्जरी जल्द

 




रायपुर. कैबिनेट के विस्तार से पहले प्रशासनिक सर्जरी शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री के सचिवालय से हुई है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ 5 आईएएस अफसरों को हटा दिया है। उनके स्थान पर फिलहाल 2006 बैच के आईएएस पी.दयानंद को नियुक्त किया है। शेष सचिवों की नियुक्ति जल्द ही होगी।

बता दें कि विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद आईएएस अफसरों का यह पहला फेरबदल है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव अंकित आनंद, सचिव एस. भारतीदासन और सचिव डीडी सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय से हटा दिया गया है। इन आईएएस अफसरों के शेष प्रभार यथावत रहेंगे। माना जा रहा है कि जल्द ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होगी।



डॉ. सुभाष सिंह सहित तीन ओएसडी और निज सचिव की नियुक्ति


शासन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी और निज सचिव की नियुक्ति की है, जिसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. सुभाष सिंह राज शामिल हैं। डॉ. सुभाष वर्तमान में बिलासपुर जिले में संयुक्त कलेक्टर के पद पदस्थ थे। इसी तरह दिल्ली निवासी उमेश अग्रवाल व विश्रामपुर निवासी डॉ. रविकांत मिश्रा को संविदा पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह दीपक अंधारे बंदरचुवा कांसाबेल जशपुर निवासी संविदा पर निज सचिव नियुक्त किए गए हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.