Bilaspur Big Breaking : विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से रुबरु हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी, बिलासपुर के 150 से ज्यादा किसानों ने लिया हिस्सा
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

Bilaspur Big Breaking : विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से रुबरु हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी, बिलासपुर के 150 से ज्यादा किसानों ने लिया हिस्सा

 



बिलासपुर.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए रूबरू हुए। कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर से 150 से ज्यादा किसानों और अन्य लोगों ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर समारोह में हिस्सा लिया।



 प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति के बलबूते कुछ भी किया जा सकता है। हमने जो योजनाएं बनाई हैं उसके मुताबिक हम लाभार्थियों को ढूंढते हैं और सामने से जाकर उन तक योजना का लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। लोगों को बहुत सारी योजनाओं का लाभ मिला है, जिससे लोगों का विश्वास बढ़ता है और जिन्दगी जीने की ताकत आती है। आज युवा शहर जाना छोड़कर गांव लौट रहे हैं और यहां खेती कर लाखों में फायदा कमा रहे हैं। 



      कृषि महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरूण कुमार त्रिपाठी मौजूद थे। सीईओ श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी विकसित भारत संकल्प रथ के माध्यम से जिले के सभी ग्राम पंचायतों के किसानों को दी जायेगी। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों के कृषि क्षेत्र के उन्नत ज्ञान का लाभ जिले के किसानों को अनिवार्य रुप से लेना चाहिये । इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. आर. के. एस तिवारी एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, उप संचालक कृषि, उप संचालक उद्यान व कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी, जिले के उन्नत कृषक उपस्थित थे। इस अवसर पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड व प्राकृतिक खेती की जानकारी किसानों को दी गयी।  





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9