राष्ट्रीय किसान दिवस आयोजित हुआ किसानो का सम्मान कार्यक्रम, बीजेपी नेता भी हुए शामिल
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

राष्ट्रीय किसान दिवस आयोजित हुआ किसानो का सम्मान कार्यक्रम, बीजेपी नेता भी हुए शामिल

 


 


ल आज दिनांक 23/12/2023 को राष्ट्रीय किसान दिवस के शुभअवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ॐ शांति कॉटेज मेडिटेशन सेंटर हेमुनगर, बिलासपुर के द्वारा अन्नदाता किसानो का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया l जिसमे मुख्य अतिथि भ्राता श्री वी. पी. सिंह (भाजपा किसान मोर्चा सह कोषाध्यक्ष )व श्री नारायण उभरानी जी व लगभग 50 किसान उपस्थित हुए l जिसमे श्री सिंह जी ने किसानो को छ. ग. शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे मे अवगत कराया l तत्पश्चात बी के श्याम द्वारा यौगिक खेती के बारे मे जानकारी दी गई l मुख्य अतिथि एवं किसानो का श्रीफल, पटकू देकर सम्मान किया गया l कार्यक्रम के अंत मे सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी बी. के. लता दीदी जी द्वारा परमात्म सन्देश व 3 दिवसीय शिविर का लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया गया l कार्यक्रम के अंत मे सभी को संस्था के मुख्यालय माउन्ट आबू राजस्थान आने के लिए निमंत्रण दिया l जिससे कि सभी किसान भाई प्रफुल्लित हुए l

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9