केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू तीन दिवसीय भुवनेश्वर प्रवास पर, मंत्रालय के अहम राष्ट्रीय आयोजनों में करेंगे शिरकत
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू तीन दिवसीय भुवनेश्वर प्रवास पर, मंत्रालय के अहम राष्ट्रीय आयोजनों में करेंगे शिरकत



 आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू शहरी विकास एवं आवासन से जुड़े राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण आयोजनों में सहभागिता के लिए 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के प्रवास पर रहेंगे। जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और शहरी विकास से जुड़े विषयों में सक्रिय सहभागिता के साथ श्री साहू इस दौरान ‘शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी 2026 एवं ‘राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026’ में शामिल होंगे।


मंत्रालय से संबंधित इन राष्ट्रीय आयोजनों में उनकी सहभागिता शहरी गतिशीलता, आवासन और शहरों के नियोजित विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करेगी। उनके प्रवास का कार्यक्रम बिलासपुर से प्रस्थान, भुवनेश्वर में सम्मेलन एवं स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता और नई दिल्ली वापसी तक निर्धारित है।





*22 अक्टूबर: बिलासपुर से भुवनेश्वर के लिए प्रस्थान*


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू 22 अक्टूबर की शाम बिलासपुर स्थित अपने निवास से सड़क मार्ग द्वारा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे। वे रात्रि 8:20 बजे ट्रेन संख्या 22865 से भुवनेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे।


*23 अक्टूबर: भुवनेश्वर आगमन और शहरी गतिशीलता सम्मेलन*


श्री साहू 23 अक्टूबर को प्रातः 6:30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे। रेलवे स्टेशन से सड़क मार्ग द्वारा अपने निर्धारित होटल जाएंगे।


इसके बाद प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक वे ‘शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी 2026’ में सहभागिता करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक उनके विभिन्न स्थानीय कार्यक्रम निर्धारित हैं।


*24 अक्टूबर: राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन में सहभागिता*


प्रवास के दूसरे दिन, 24 अक्टूबर को केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ‘राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026’ में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उनकी सहभागिता प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगी। तत्पश्चात रात 9 बजे तक विभिन्न स्थानीय कार्यक्रम मे शामिल होँगे

सम्मेलन के पश्चात वे अपने निर्धारित होटल लौटेंगे।


*25 अक्टूबर: सम्मेलन में सहभागिता और नई दिल्ली वापसी*


प्रवास के अंतिम दिन, 25 अक्टूबर को केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। 

इसके बाद दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक उनके स्थानीय कार्यक्रम निर्धारित हैं।


शाम 5 बजे वे होटल से सड़क मार्ग द्वारा भुवनेश्वर हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम 6:20 बजे उड़ान संख्या IX 1125 से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात्रि लगभग 9 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद रात्रि लगभग 10 बजे नई दिल्ली स्थित अपने आवास, 8 पंडित पंत मार्ग, पहुंचने का कार्यक्रम है।


केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू का यह तीन दिवसीय प्रवास आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजनों में उनकी सहभागिता पर केंद्रित रहेगा। इस दौरान वे शहरी गतिशीलता और शहरी विकास से जुड़े प्रमुख सम्मेलनों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शामिल होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9