सिंधी समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया ट्रीजड़ी पर्व, पति की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत

copyright

सिंधी समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया ट्रीजड़ी पर्व, पति की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत



31/8/2026. बिलासपुर.  सिंधी समाज की महिलाओं ने समाज का महत्वपूर्ण *"ट्रीजडी़"* (तीज पर्व) शनिचरी पड़ाव स्थित भाई वरियाराम गुरुद्वारे में भक्ति और उत्साह के साथ मनाया। तीज पर्व को लेकर शहर में जगह-जगह समाज के महिलाओं में भारी उमंग रही, इसके लिए कई जगहों पर पारंपरिक पूजा अर्चना के कार्यक्रम हुए।



समाज की श्रीमती सरिता डोडवानी ने बताया कि... सभी समाजों की तरह सिंधी समुदाय भी अपने तीज- त्यौहार श्रद्धा उत्साह और उमंग के साथ मनाता है।




 सोमवार को *"ट्रीजड़ी"* (तीज पर्व) के दिन महिलाओं ने अपने पति के लंबी उम्र के लिए सज धज कर श्रद्धा पूर्वक उपवास रखा एवं *"ट्रीजडी़ माता"* की पूजा अर्चना कर अखंड सुहाग की कामना की।

पर्व पर भोर में तड़के उठकर शगुन के रूप में हल्का भोजन ग्रहण कर उपवास का प्रारंभ किया, सरिता डोडवानी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि.. पर्व के पूर्व आने वाली एकादशी के दिन किसी पात्र या बर्तन में मिट्टी डालकर इसमें सात प्रकार के अनाज डालकर तीज (सतधान्य भोजली) उपजा जाता है।सतधान्य की ट्रीजडी़ के दिन सुहागन महिलाओं के द्वारा फल,फूल जल चढ़ाकर भाई वरियाराम गुरुद्वारे में विशेष रूप से बनाए गए झूले पर ट्रीजडी़ माता को झूला झूलाकर विधि- विधान श्रद्धा -भक्ति से पूजा अर्चना की एवं पति पति के दीर्घायु होने की भगवान शिव और माता पार्वती जी से मंगल कामना कर वर, घर एवं परिवार की सुख समृद्धि शांति स्वस्थ निरोगी काया के लिए प्रार्थना की।

संध्या को सामूहिक रुप से ट्रीजडी़ माता की कथा श्रवण कर एवं रात्रि में चांद देवता को दूध में चावल डालकर एवं जल चढ़ाकर अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया।

ट्रीजडी़ तीज पर्व के दिन समाज की कुंवारी कन्याएं भी मनवांछित वर घर मिलने की मंगल कामना कर श्रद्धा -भक्ति उत्साह के साथ उपवास किया। तीज पर्व की पूजा अर्चना भाई वरियाराम गुरुद्वारा में गुरुद्वारा प्रबंधक श्रीमती कोमल वाधवानी के द्वारा करवाई गई,

आज इस अवसर पर समाज की महिलाएं भारी संख्या में उपस्थिति रही जिसमें प्रमुख रूप से सरिता डोडवानी ,कोमल वाधवानी, वर्षा वाधवानी, कविता डोडवानी निकिता डोडवानी, दीपा रामानी, अनसूईया ठारवानी, कंचन ठारवानी,अनीता भोजवानी, गीता भोजवानी, एकता डोडवानी, उषा चंदनानी, नैना मलघानी, पलक डोडवानी, आरती आहूजा, अंजलि नागदेव, लता हरदवानी मधु हिंदूजा, प्रिया/ज्योति हरियानी,दीपा रामानी, राजू ने जानकारी मांगी माही डोडवानी,पूजा डोडवानी,दिव्या चावला, पारी, नागदेव रेशमा मेहानी,प्रिया जगवानी, मंजू मोहनानी, मुस्कान आहूजा, कविता खुशालानी, प्रेरणा नत्थानी, रोशनी साधवानी, मीरा हरजानी, अंशिका वाधवानी, खुशी हरजानी, आशा चावला, कांता वासवानी, कशिश हरजानी,शिखा हरजानी मोनिका नत्थानी, दिशा डोडवानी, पूजा लधानी, वंशिका भोजवानी, नेहा आहूजा, जया मलघानी, सपना टेकचंदानी, भूमिका बत्रा, प्रिया आडवानी, पलक सिदारा, कुसुम गोदवानी, कीर्ति मलघानी, किरन चावला, बबीता आडवानी, माहीं आडवानी, दिव्या चावला,कोमल चावला, स्वाति चावला, किरन नरसिंगनी,आदि के साथ समाज की महिलाएं भारी संख्या में उपस्थिति रही

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9