बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) की प्रतिष्ठित INSPIRE MANAK (National Level Exhibition and Project Competition – NLPEC 2024-25) के राष्ट्रीय स्तर के लिए बिल्हा ब्लॉक की दो प्रतिभावान छात्राओं का चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षा विभाग में हर्ष और गर्व का वातावरण है।
राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्राओं में पहली हैं तृषा कुमारी कमलेश, जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजौर की कक्षा 10वीं की छात्रा हैं। इनके पिता का नाम श्री जितेन्द्र कुमार कमलेश है। तृषा ने “WeatherGuard SmartBag” शीर्षक से अभिनव प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिसका उद्देश्य मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से विद्यार्थियों की पुस्तकों एवं आवश्यक सामग्री की सुरक्षा करना है।
दूसरी चयनित छात्रा रेणुका धनुहार हैं, जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देव्रीखुर्द की कक्षा 10वीं में अध्ययनरत हैं। इनके पिता श्री दीपक धनुहार हैं। रेणुका ने “Wallmounted Spit Detection and Alarm System” नामक नवाचार प्रस्तुत किया है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर थूकने जैसी अस्वच्छ आदतों को रोकने के लिए चेतावनी एवं जागरूकता प्रणाली विकसित करना है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श भूपेंद्र कौशिक, INSPIRE Award प्रभारी श्री मुकेश अग्रवाल, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती दिप्ती गुप्ता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देव्रीखुर्द की प्राचार्या श्रीमती परगनिया, शासकीय उ मा विद्यालय बिजौर के प्राचार्य श्री सी के धृतलहरे, समन्वयक धर्मेंद्र पांडे एवम योगेश पांडे सहित समस्त शिक्षक परिवार ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों छात्राएँ राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिलासपुर और छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में रोशन करेंगी। अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे बिल्हा विकासखंड के लिए प्रेरणादायी है और अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
INSPIRE MANAK योजना के अंतर्गत चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को अपने नवाचार का मॉडल या प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से प्रदान की जाती है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर (NLPEC) तक पहुँचने वाले विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित वैज्ञानिक एवं तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा विशेष मेंटरशिप, तकनीकी मार्गदर्शन तथा आवश्यक वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराया जाता है, जिससे उनके नवाचार को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
योजना के अंतिम चरण में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित श्रेष्ठ नवाचारों को उत्पाद विकास, पेटेंट कराने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शित करने के अवसर भी प्राप्त होते हैं। बिल्हा ब्लॉक की दोनों छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन न केवल उनके विद्यालयों, बल्कि पूरे बिलासपुर जिले एवं छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया है कि दोनों छात्राएँ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
रेणुका धुनहार ने बताया उनके द्वारा "Wallmounted Spit Detection and Alarm System" शीर्षक से नवाचार प्रस्तुत किया है। यह प्रणाली सार्वजनिक स्थानों पर थूकने जैसी अस्वच्छ आदतों की पहचान कर चेतावनी देने एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
इस सिस्टम में दीवार पर 2 मिमी के अंतराल पर दो गैल्वेनाइज्ड आयरन की जालियां लगाई जाती हैं। जैसे ही कोई थूकता है और लार दोनों जालियों को जोड़ देती है, सर्किट पूरा हो जाता है और तुरंत तेज अलार्म बजने लगता है।
इस मॉडल से लोगों को तुरंत चेतावनी देकर थूकने से रोकना और सार्वजनिक जगहों को साफ रखने की सीख मिलेगी। परीक्षण के बाद इसे बस स्टैंड, स्कूल और सरकारी दफ्तरों जैसी जगहों पर लगाया जाएगा।विशेषज्ञों का मानना है कि इस तुरंत फीडबैक वाले सिस्टम से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और गंदगी फैलाने की आदत कम होगी।
तृषा कुमारी कमलेश, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजौर की कक्षा 11 वीं की छात्रा तृषा ने "WeatherGuard SmartBag" नामक अभिनव प्रोजेक्ट विकसित किया है, जिसका उद्देश्य मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों, विशेषकर वर्षा एवं नमी से विद्यार्थियों की पुस्तकों, कॉपियों और आवश्यक शैक्षणिक सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भूपेंद्र कौशिक, INSPIRE Award प्रभारी श्री मुकेश अग्रवाल, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती दिप्ती गुप्ता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देव्रीखुर्द की प्राचार्या श्रीमती परगनिया, शासकीय उ मा विद्यालय बिजौर के प्राचार्य श्री सी के धृतलहरे, समन्वयक रात्रे एवम योगेश पांडे सहित समस्त शिक्षक परिवार ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों छात्राएँ राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिलासपुर और छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में रोशन करेंगी।
बिल्हा ब्लॉक की दोनों छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थी भी अपनी प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच और नवाचार क्षमता के बल पर राष्ट्रीय पहचान बना सकते हैं। यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी तथा शिक्षा विभाग के नवाचार उन्मुख प्रयासों को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगी।



.webp)
