जीएसटी चोरी के मामले में कारोबारी गिरफ्तार, 17 करोड़ से अधिक के फर्जी ITC का आरोप; 14 दिन की न्यायिक हिरासत

copyright

जीएसटी चोरी के मामले में कारोबारी गिरफ्तार, 17 करोड़ से अधिक के फर्जी ITC का आरोप; 14 दिन की न्यायिक हिरासत

 



रायपुर। जीएसटी चोरी और फर्जी बिलिंग के मामलों पर सेंट्रल जीएसटी विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल को गिरफ्तार किया है। विभाग ने जीएसटी फर्जीवाड़े के एक बड़े मामले की जांच के दौरान यह कार्रवाई की।








गिरफ्तार आरोपी को रायपुर की सक्षम अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जा रहा है कि मामला कथित तौर पर फर्जी बिलिंग और जीएसटी अनियमितताओं से जुड़ा है, जिसकी जांच सेंट्रल जीएसटी की टीम लंबे समय से कर रही थी।


गौरतलब है कि जीएसटी चोरी और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़े मामलों में इससे पहले भी कई कारोबारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। सेंट्रल जीएसटी विभाग लगातार ऐसे नेटवर्क पर नजर बनाए हुए है और जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9