बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सरिया तहसील के पटवारी वीरेंद्र सिंह राजपूत को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई आम नागरिकों के कार्यों का समय पर निराकरण नहीं होने और राजस्व संबंधी दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही की शिकायतों की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटवारी के विरुद्ध राजस्व कार्यों में उदासीनता तथा नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण में लापरवाही की शिकायतें मिली थीं। मामले की जांच कराई गई, जिसमें शिकायतों की पुष्टि होने पर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया।
प्रशासन का कहना है कि आम जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में राजस्व सेवाओं को प्रभावी और समयबद्ध बनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जा रही है।

.webp)
.webp)
