बेलगावी में संपन्न हुई RSS की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक, संगठन विस्तार, प्रशिक्षण और शताब्दी वर्ष की कार्ययोजना पर मंथन

copyright

बेलगावी में संपन्न हुई RSS की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक, संगठन विस्तार, प्रशिक्षण और शताब्दी वर्ष की कार्ययोजना पर मंथन

 




बेलगावी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय वार्षिक अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार (12 जुलाई) को कर्नाटक के बेलगावी में संपन्न हो गई। बैठक में संघ के संगठन विस्तार, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सामाजिक अभियानों तथा समसामयिक राष्ट्रीय विषयों पर व्यापक चर्चा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर से 226 पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी शामिल रहे।






बैठक के दौरान मार्च 2026 के बाद आयोजित संघ के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जानकारी के अनुसार, इस अवधि में देशभर में 83 संघ शिक्षा वर्ग और 12 कार्यकर्ता विकास वर्ग आयोजित किए गए, जिनमें कुल 18,842 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण सत्रों में शाखा संचालन, संघ की कार्यपद्धति, ग्राम विकास, कुटुंब प्रबोधन, आपदा प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया।







बैठक में शाखा स्तर पर चल रही गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सितंबर माह में शाखाओं के विस्तार के लिए विशेष अभियान चलाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत अब तक आयोजित कार्यक्रमों का मूल्यांकन किया गया और आगामी आयोजनों की रूपरेखा तय की गई।




इसके अलावा, संपर्क में आए नए लोगों को सामाजिक गतिविधियों और संघ के 'पंच-परिवर्तन' अभियान से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए सरसंघचालक के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम और संगठनात्मक गतिविधियों की आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।




संघ के अनुसार, बैठक में संगठन को समाज के विभिन्न वर्गों तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा सेवा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों को गति देने पर भी सहमति बनी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9