बिलासपुर.बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में मोढ़े मार्ग से मनियारी पुल तक बन रही राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130A) सड़क का निर्माण कार्य इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। करोड़ों रुपये की लागत से चल रहे सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण कार्य के दौरान कई स्थानों पर पहले से किए गए निर्माण को दोबारा तोड़े जाने से स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रारंभिक निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया गया था, तो उसे दोबारा हटाने की आवश्यकता क्यों पड़ी। वहीं निर्माण स्थल पर परियोजना से संबंधित सूचना पटल नहीं लगाए जाने से लोगों को योजना की लागत, निर्माण एजेंसी और कार्य पूर्ण होने की समय-सीमा जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध नहीं हैं।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य की पर्याप्त निगरानी नहीं होने से कार्य में पारदर्शिता की कमी दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि कई स्थानों पर निर्माण का हिस्सा हटाकर दोबारा बनाया जा रहा है, जिससे गुणवत्ता को लेकर लोगों के मन में सवाल पैदा हो रहे हैं।
नियमों के अनुसार निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड लगाना आवश्यक होता है, ताकि आम जनता को परियोजना की पूरी जानकारी मिल सके। हालांकि, मौके पर ऐसा कोई बोर्ड नहीं होने की बात सामने आई है।

.webp)
%20(1).webp)
