ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, अनिमेष गोवर्धन को PCCF (रिसर्च) का अतिरिक्त प्रभार

copyright

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, अनिमेष गोवर्धन को PCCF (रिसर्च) का अतिरिक्त प्रभार

 



नवा रायपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए वरिष्ठ वन अधिकारी अनिमेष गोवर्धन (आईएफएस) को प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (रिसर्च) का अतिरिक्त दायित्व सौंप दिया है।


जारी आदेश के अनुसार, अनिमेष गोवर्धन अपने वर्तमान पद के कार्यों का निर्वहन करते हुए आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कार्यालय में PCCF (रिसर्च) का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।




सरकार ने उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ प्रमाणीकरण समिति तथा भारतीय वानिकी एवं कृषि (सीजीसर्ट) से जुड़े कार्यों का भी अतिरिक्त दायित्व सौंपा है।


वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। विभागीय हलकों में इस निर्णय को महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9