केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को आगे बढ़ाने का किया आह्वान

copyright

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को आगे बढ़ाने का किया आह्वान

 



नई दिल्ली, 05 जून 2026. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर विधि-विधान के साथ शमी का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया।



इस अवसर पर  साहू ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण एवं असंतुलित होता मौसम चक्र पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने आमजन से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।श्री साहू ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा में शमी वृक्ष को अत्यंत पवित्र एवं औषधीय गुणों से युक्त माना गया है। यह वृक्ष सकारात्मक ऊर्जा, पर्यावरणीय संतुलन एवं समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित “एक पेड़ मां के नाम” जैसे जनआंदोलन देश में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को सशक्त बना रहे हैं तथा हरित भारत के निर्माण को नई दिशा दे रहे हैं।


उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने, प्रदूषण कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने हेतु व्यापक जनसहभागिता आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9