हैदराबाद। विष्णु देव साय आज हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने निवेशकों से सीधा संवाद किया और उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद निवेश के लिए वातावरण पहले से अधिक अनुकूल हुआ है। उद्योग स्थापना की प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया गया है, जिससे निवेशकों को तेजी से मंजूरी और बेहतर सुविधा मिल रही है।


