copyright

शहर के एक बड़े फार्म हाउस में जुए की महफ़िल .....बड़ी दबिश में मालिक समेत 8 गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त

 




शहर में पुलिस ने सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जिसमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार पुलिस को यह सूचना मिली कि गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में बड़े स्तर पर जुआ खेल हो रहा है. जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर सोमवार देर रात मौके पर दबिश दी गई. जिसमें कई लोग जुआ खेलते पाए गए. पुलिस ने तत्काल सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और 8 लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में ओम नगर के रहने वाले रोशन सिंह, राजीव गांधी चौक के रहने वाले मुन्ना गोयल,दीनदयाल कॉलोनी मंगला के विकास सिंह, विद्या नगर तारबहार के फार्म हाउस संचालक मनीष शर्मा, नीरज शर्मा, रामा लाइफ सिटी सकरी निवासी दीपक अग्रवाल, तखतपुर के चंद्रकिशन अग्रवाल और तिफरा नया बस स्टैंड के रहने वाले मयंक सोनकर (20) शामिल हैं.




आरोपियों के पास से लगभग 40 लाख का सामान जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 लाख 80 हजार रुपये नकद, 11 मोबाइल फोन और 5 चार पहिया वाहन जब्त किए हैं. जब्त सामानो की कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है. मामले मे कोनी पुलिस कार्रवाई कर रही है. सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. आगे की कार्रवाई जारी है.



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9