copyright

Breaking : भाजपा ग्रामीण जिला के प्रमुख कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम,रविवार से बारह सत्रों मे होगा कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण

 

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अन्तर्गत बिलासपुर जिला ग्रामीण में दो दिवसीय प्रशिक्षण    कार्यक्रम किये जायेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार सुबह 9.00 बजे से शनिवार शाम तक चलेगी जिसे अलग अलग बारह सत्रों में विभाजित किया गया है इसके बकायदा प्रदेश भर से विषय विशेषज्ञयों की टीम तैयार की गई है जो प्रशिक्षार्थियों विभिन्न विषयों की जानकारी उपलब्ध कराएँगे भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओ को वैचारिक रूप से परिपक्व बनाने के लिहाज से समय समय पर प्रशिक्षित करती है







 इस वर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के नाम से प्रदेश से लेकर शक्तिकेंद्र स्तर के कार्यकर्ताओं को विभिन्न श्रेणीयों में बाँट कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है बिलासपुर जिला ग्रामीण के जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं के बेलतरा विधानसभा के ग्राम रमतला में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की योजना तैयार की गई है जो दिनांक 17.05.26 रविवार और 18.05.26 सोमवार को संम्पन्न किये जायेंगे इसमें लगभग 200 कार्यकर्ताओं को अपेक्षित सूची में शामिल किया गया है प्रशिक्षण में वर्ग प्रभारी की भूमिका छत्तीसगढ़ खाद्य आपूर्ति निगम संजय श्रीवास्तव को सौपी गई है जिनके नियंत्रण में पुरे वर्ग के कार्यक्रम सम्पादित किये जायेंगे प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन रविवार सुबह 11.00 बजे किया जायेगा जिसमे वर्ग प्रभारी संजय श्रीवास्तव भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव विधायक सुशांत शुक्ला जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल शामिल रहेंगे 

 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9