copyright

जेल में कैदियों को स्पेशल ट्रीटमेंट ! सुविधा के नाम पर वसूली ...मचा हड़कंप

 



मनेन्द्रगढ़. राज्य में जब सारंगढ़ उपजेल में कैदियों से वसूली का मामला उजागर तब हड़कंप मच गया था. इसमें अधिकारी से लेकर कर्मी तक कैदियों से ऑनलाइन वसूली कर रहे थे. इसे लेकर अभी बवाल थमा भी नहीं था कि मनेंद्रगढ़ उपजेल से कुछ इसी तरह का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वायरल वीडियो में एक प्रहरी मर्डर के मामले में बंद कैदी के परिजनों से हजार रूपए की वसूली करते हुए दिखाई दे रहा है.मनेंद्रगढ़ उप जेल के जेलर संजय खैरावर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, वीडियो उनके संज्ञान में आया है. वीडियो में जेल प्रहरी परिजनों से रुपये का लेन-देन करते दिखाई दे रहा है. जेलर ने इसे ‘सिविल सेवा आचरण अधिनियम’ का खुला उल्लंघन करार दिया है. जेल सुपरिटेंडेंट ने तत्काल प्रभाव से प्रहरी संतोष तिवारी को सस्पेंड कर दिया है.









Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9