copyright

वार्ड 29 में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज, विधायक अमर अग्रवाल ने मधुसूदन राव के लिए मांगे वोट

 



 

25 मई 2026 | बिलासपुर. विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर तारबहार में भाजपा पार्षद प्रत्याशी मधुसूदन राव के समर्थन में तार बहार वार्ड में सीधे जनता से संवाद जन चौपाल एवं मतदाताओं महिला बहनों युवा साथी यो एवं वार्ड के बुजुर्ग नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पार्षद इस वार्ड से आप बनाइए आपकी जो भी मूलभूत आवश्यकता और जो हितग्राही योजना है इसका लाभ सभी को बराबर समान रूप से मिले इस बात के लिए आपके बीच पार्षद बनाने की अपील करने आया हूं, 









वैसे तो विधायक के नाते आप सभी की सेवा करना आप सभी के कार्यों को करना विकास कार्यों को गति देना यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी है जो हम निभाते भी आ रहे हैं भारतीय जनता पार्टी जनता कार्यकर्ता आप सभी के बीच कार्यों को शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से करते चले आ रहे हैं, लेकिन सबसे पहले क्षेत्र की जो कड़ी होती है वह पार्षद होती है और आप सभी इस बात से भली भाती वाकिफ है की पार्षद रहते आपके वार्ड में क्या विकास हुआ है और किसका विकास हुआ है आप सभी जानते हैं 

विधायक अमर अग्रवाल जी से वार्ड के नागरिकों एवं महिलाओं ने सड़क ,नाली , सफाई कार्य, शुद्ध पेयजल, आवास के साथ-साथ महतारी वंदन एवं आयुष्मान स्वास्थ्य योजना मे वार्ड की क्षेत्र कि महिलाओं ने बताया कि पता नहीं किस कारण से योजनाओं में इनको वंचित रखा गया है क्योंकि वार्ड क्षेत्र के पूर्व पार्षद इन सभी योजनाओं के लिए कभी भी सुविधा प्रदान नहीं किया और ना ही हितग्राहियों को लाभ लेने का अवसर दिया यह शिकायत वार्ड के जनता ने विधायक महोदय को बताई, अमर अग्रवाल जी ने स्पष्ट तौर पर कहा आप इस वार्ड से भारतीय जनता पार्टी का पार्षद बनाइये आपको हितग्राही उन्मूलक योजना जो आपका अधिकार है पार्षद के रूप में जो भी कार्य होंगे वह सभी के लिए समान रूप से किया जाएगा इस बात का मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं,

इस दौरान श्री अमर अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास, सुशासन और जनसेवा की राजनीति के लिए प्रतिबद्ध है तथा भाजपा के जनप्रतिनिधि सदैव जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम में भाजपा की मजबूत उपस्थिति से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।।

गुरु घासीदास मंदिर एवं शिव मंदिर, मे पूजा अर्चना करते हुए चुनाव प्रचार संवाद प्रारंभ किया मोहल्ला मोहल्ला बैठक कर सामाजिक बंधुओ के साथ वार्ड के अलग-अलग क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी कमल फुल छाप पर बटन दबाकर पार्षद प्रत्याशी को विजई बनाने सभी से निवेदन किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक महिला बहने एवं भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी महापौर सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।।

  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9