बिलासपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों की छुट्टी सुबह 11 बजे तक करने को कहा है, ताकि बच्चे तेज धूप से सुरक्षित रह सकें।
साथ ही, दोपहर 12 से 4 बजे तक प्रमुख सिग्नलों को फ्री रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे बाइक सवारों को गर्मी में अनावश्यक रुकना न पड़े।

.jpeg)
