copyright

छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना का अभूतपूर्व विस्तार,बजट में 24 गुना वृद्धि, ₹51,080 करोड़ की परियोजनाएं प्रगति पर

 


केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री  तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना के तीव्र और अभूतपूर्व विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।





राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में रेलवे क्षेत्र में व्यापक और संरचनात्मक परिवर्तन हुआ है, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास तथा यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आया है।



रेल बजट में ऐतिहासिक वृद्धि


उन्होंने बताया कि वर्ष 2009-14 के दौरान छत्तीसगढ़ के लिए वार्षिक रेलवे बजट ₹311 करोड़ था, जो बढ़कर वर्ष 2026-27 में ₹7,470 करोड़ हो गया है। यह लगभग 24 गुना वृद्धि केन्द्र सरकार की छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


*₹51,080 करोड़ की रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर*


वर्तमान में राज्य में ₹51,080 करोड़ की रेलवे परियोजनाएं विभिन्न चरणों में प्रगति पर हैं। इन परियोजनाओं के अंतर्गत नई रेल लाइनों का निर्माण, ट्रैक दोहरीकरण, स्टेशन पुनर्विकास तथा यात्री सुरक्षा से जुड़े कार्य शामिल हैं।


*अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन पुनर्विकास*


अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर पुनर्विकसित किया जा रहा है। इसके लिए ₹1,674 करोड़ का निवेश किया जा रहा है।

अब तक डोंगरगढ़ (चरण-I), अंबिकापुर, भानुप्रतापपुर, भिलाई तथा उरकुरा रेलवे स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्य पूर्ण किया जा चुका है।


*वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस सेवाएं*


राज्य में रेल यात्रा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में


वंदे भारत एक्सप्रेस की 2 जोड़ी, तथा

अमृत भारत एक्सप्रेस की 1 जोड़ी

संचालित की जा रही हैं, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध हो रही है।



*रेल नेटवर्क विस्तार एवं 100 प्रतिशत विद्युतीकरण*


राज्यमंत्री ने जानकारी दी कि वर्ष 2014 के पश्चात राज्य में लगभग 1,200 किलोमीटर नई रेल लाइनों का निर्माण किया गया है, जो कई देशों के संपूर्ण रेल नेटवर्क से अधिक है।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ ने 100 प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। वर्ष 2014 के बाद से 366 किलोमीटर रेल लाइनों का विद्युतीकरण किया गया है।


*सुरक्षा एवं संरचनात्मक विकास*


रेलवे सुरक्षा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए राज्य में


170 फ्लाईओवर एवं अंडरपास का निर्माण किया गया है।


स्वदेशी ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली के अंतर्गत 845 RKm पर कार्य प्रगति पर है, जबकि कुल 1,083 RKm को स्वीकृति प्रदान की गई है।



*राज्यमंत्री का वक्तव्य*


केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा,

“प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के निरंतर प्रयासों से छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना का कायाकल्प हुआ है। ₹51,080 करोड़ की परियोजनाएं, अमृत स्टेशन योजना, वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं तथा 100 प्रतिशत विद्युतीकरण राज्य के लिए एक नए विकास अध्याय का संकेत हैं।”


उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे ये प्रयास छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क में और अधिक सशक्त रूप से जोड़ने के साथ-साथ यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9