बिलासपुर। यहां कोल कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। फिल ग्रुप के कई ठिकानों पर एक साथ जांच की जा रही है।. कोल व्यापारी व फील ग्रुप के मालिक प्रवीण झा के घर और दफ्तरों पर कार्यवाही की जा रही है।
गुरुवार को बड़ी संख्या में आयकर विभाग की टीम बिलासपुर पहुंची. कोल व्यापारी व फील ग्रुप के मालिक प्रवीण झा के घर और दफ्तरों पर एक साथ दबिश दी गई. कार्यालय, आवास और फैक्ट्रियों में सघन जांच जारी है. बताया जा रहा है कि SIR सर्वे टीम के स्टीकर लगी गाड़ियों से आईटी टीम पहुंची. ताकि किसी को भनक तक न लग पाए. करीब एक घंटे से अधिक समय से कार्रवाई जारी है. दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
चल रही है जांच
आयकर विभाग की टीम कई दस्तावेजों की जांच कर रही है। टीम को अभी क्या कुछ मिला है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. बताया जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद पूरी जानकारी का खुलासा अफसर कर सकते हैं. इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मचा हुआ है।
इस आधार पर कार्रवाई
-कोल मिक्सिंग के माध्यम से टैक्स चोरी जाने का संदेह।
-वास्तविक आय की तुलना में कम कर भुगतान।
-खातों और रिकॉर्ड्स में गड़बड़ी की जानकारी

.jpeg)

