"लोगों की मेहनत की कमाई से लगा रहे थे सट्टा'....बैंक मैनेजर और सेल्स एसोशिएट समेंत चार गिरफ्तार
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

"लोगों की मेहनत की कमाई से लगा रहे थे सट्टा'....बैंक मैनेजर और सेल्स एसोशिएट समेंत चार गिरफ्तार

 






रायगढ़। जिले में सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी लोगों को योजना का लाभ दिलाने के नाम पर बैंक में खाता खुलवाते थे फिर उन्हीं के खाते से महादेव और लोटस जैसे सट्टा ऐप में लेनदेन करते थे। जब ग्रामीण के खाते से लेनदेन ज्यादा हुई, तो इसकी शिकायत पुलिस में की गई। जिसके बाद मामले में दो बैंककर्मी सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।









पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जीवनलाल साहू नाम के व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराया था। जीवनलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात अरुण रात्रे से हुई थी। जिसने उसे शासकीय योजना का लाभ दिलाने के नाम पर बैंक में खाता खुलवाया। अरुण रात्रे ने जीवन को इंडसइंड बैंक में ले जाकर खाता खुलवाया। इसके बाद जीवनलाल साहू के बैंक एटीएम और ऑनलाइन किट को बैंककर्मी दिनेश यादव ने अरुण रात्रे को दे दिया। जब जीवनलाल को खाते में पैसों के लगातार ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली तो वो बैंक गया। लेकिन बैंक में दिनेश यादव ने जीवनलाल को कोई ना कोई बहाना बनाकर भगा देता। मामला संदिग्ध होता देख जीवनलाल से जब इलाके में पता किया तो उसे जानकारी मिली की अरुण रात्रे ने सरईभद्दर के कई लोगों का खाता इंडसइंड में खुलवाया है। लिहाजा जीवनलाल ने बिना देरी किए इसकी शिकायत पुलिस से की।



जांच में सुनील साहू निवासी लीमगांव थाना केडार जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का संपर्क भी सट्टा गिरोह के साथ हुआ जिन्होंने उसे बैंक खाते खुलवाने की अवेज में 15000 से 20000 देने की बात कही। उसने रायगढ़ में उसके परिचित अरुण रात्रे निवासी ग्राम छिन्द सारंगढ़ हाल मुकाम गांधीनगर जूटमिल के लोगों के खाता खुलवाने पर कमीशन की बात बताये और अरुण रात्रे एवं सुनील के साथ इंडसइंड बैंक जाकर बैंक कर्मचारी दिनेश यादव से खाता खुलवाये। सुनील साहू ने अरुण रात्रे को 12- 15000 रूपये कमीशन दिया, इसबे बाद इन्होंने खाता खुलवाने के लिए इंडसइंड बैंक के साथ मैनेजर दिनेश यादव और कर्नाटक बैंक के सेल्स एसोसिएट दीपक गुप्ता को खाता खुलवाने में 4-5 हजार कमीशन दिये।








 जिसके बाद बैंक अफसर भी इनके साथ लोगों का खाता खुलवाकर ठगी करने में शामिल हो गये। पुलिस ने सुनील साहू पिता देवनारायण साहू उम्र 20 वर्ष निवासी लीमगांव पोस्ट खोखसीपाली थाना केडार जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, अरुण रात्रे पिता राम प्रसाद रात्रे उम्र 24 साल निवासी गांधीनगर काशीराम चौक वार्ड क्रमांक 33 थाना जूटमिल जिला रायगढ़ स्थाई पता ग्राम छिंद थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, दिनेश यादव पिता रतिराम यादव उम्र 36 साल निवासी धरमजयगढ़ जेलपारा हाल मुकाम बोईरदादर थाना चक्रधरनगर (इंडसइंड बैंक), दीपक गुप्ता पिता हीरालाल गुप्ता उम्र 23 साल निवासी ग्राम बोंदा पोस्ट छिछोरे उमरिया थाना पुसौर जिला रायगढ़ ( कर्नाटिक बैंक) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9