बिलासपुर यातायात विभाग के चेतन अभियान सप्ताह पर करतारपुर फ्यूल्स लिंगिंयाडीह मे लायंस क्लब ऊर्जा द्वारा जागरूकता अभियान कार्यक्रम
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

बिलासपुर यातायात विभाग के चेतन अभियान सप्ताह पर करतारपुर फ्यूल्स लिंगिंयाडीह मे लायंस क्लब ऊर्जा द्वारा जागरूकता अभियान कार्यक्रम

 


बिलासपुर. यातायात विभाग द्वारा चलाए जा रहे चेतना अभियान सप्ताह के तहत करतार फ्यूल्स लिंगिंयाडीह में लायंस क्लब ऊर्जा बिलासपुर एवं चेतना परिषद द्वारा यातायात जागरूकता अभियान का कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यातायात बिलासपुर विभाग के एडिशनल एसपी श्री चंद्राकर सर यातायात विभाग के डीएसपी श्री संजय साहू सर एवं उमाशंकर पांडे सर, चेतना परिषद के अध्यक्ष चुन्नी मौर्य जी लायंस क्लब ऊर्जा की अध्यक्ष रिंपी होरा जी एवं करतार फ्यूल्स के संचालक चरनजीत सिंह गंभीर थे। 





 कार्यक्रम में सभी मुख्य अतिथियों द्वारा यातायात संबंधित जागरूकता अभियान के बारे में डिटेल जानकारी दी गई हेलमेट पहनना सीट बेल्ट लगाकर चलने आदि पर विशेष जोर दिया गया एवं इस कार्यक्रम में लायंस क्लब ऊर्जा के द्वारा तीन पुरुष मोटरसाइकिल चालक एवं दो महिला एक्टिवा चालक को हेलमेट नि:शुल्क प्रदान किया गया साथी ही उन्हें लोगों को जागरूक करने के लिए आग्रह भी किया । लायंस क्लब ऊर्जा मंच से यातायात विभाग के अधिकारियों से विशेष हेलमेट अभियान चलाने हेतु आग्रह किया एवं इस अभियान के तहत निशुल्क हेलमेट क्लब से प्रदान करने का आश्वासन दिया । कार्यक्रम मे लायंस ऊर्जा की ओर से अध्यक्ष रिम्पी होरा जी सुनीता सिंह रश्मी गांधी एवं जया सिंह जी के साथ अनेक सदस्य उपस्थित रहे अंत में कार्यक्रम आभार प्रदर्शन करतार फ्यूल्स के संचालक चरणजीत सिंह गंभीर जी द्वारा किया गया एवं इस प्रकार की जागरूकता अभियान पर सदैव सहयोग देने के लिए आश्वासन भी दिया । जागरूकता कार्यक्रम में लिंगिंयाडीह के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। यह समस्या जानकारी लायंस क्लब ऊर्जा की रश्मी गांधी जी द्वारा दी गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9