कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ द्वारा लोखँडी मे 3.50 करोड़ की लागत से निर्मित आशीर्वाद भवन किया गया लोकार्पण
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ द्वारा लोखँडी मे 3.50 करोड़ की लागत से निर्मित आशीर्वाद भवन किया गया लोकार्पण

 




बिलासपुर. कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ द्वारा लोखँडी मे 3.50 करोड़ की लागत से निर्मित आशीर्वाद भवन का लोकार्पण मँत्रोचार , पूजन एवँ अखिल भारतीय सर्वब्राह्मण सम्मेलन के साथ सँपन्न हुआ।

मँच के प्रदेश सँगठन सचिव सुदेश दुबे साथी ने बताया प्रारँभ मे परिसर मे स्थित अँचल.की प्रथम भगवान श्रीपरशुरामजी मँदिर मे उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवँ सदस्यों ने पूजन एवँ महाआरती की ,




आदिशँकराचार्य जी,गोस्वामी तुलसीदास जी की मूर्ति का अनावरण ,स्वःगँगा प्रसाद पान्डेय स्मृति ब्रम्ह आलोक विशाल सभागार का लोकार्पण ।

स्वः श्रीमती विद्या पान्डेय,स्वः चन्द्रभान तिवारी,स्वःराम सुमिरन त्रिवेदी,स्वः श्याम मनोहर बाजपेयी,स्वःश्रीमती जगरानी बाजपेयी की मूर्तियों का अनावरण एवँ स्वःसोमनाथ बाजपेयी ,स्वः कुँज बिहारी शिवदुलारी मिश्र,स्वः देवदत्त तिवारी, स्वः उमा लक्ष्मीनारायण मिश्र, स्वःमीना तिवारी,स्वःनारायणी तिवारी, स्वःसमलेश्वरी रज्जन शुक्ल की स्मृति मे निर्मित कक्ष का लोकार्पण उनके परिवार जनो ने किया ।

सभागार मे अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों का सम्मान विकास मँच के इँ.आलोक त्रिवेदी, इँ.विशेषता त्रिवेदी,बसँत बाजपेयी,आदित्य त्रिपाठी,राजेश पान्डेय, श्याम तिवारी, उदय शँकर मिश्र,गोपाल तिवारी,करूणाशँकर अवस्थी,अमित तिवारी,राम शँकर शुक्ल,शास्वत तिवारी,सँकल्प तिवारी,जगदीश त्रिवेदी,सुरेन्द्र तिवारी,योगेश मिश्र,सुदेश दुबे साथी ने किया ।

विकास मँच के प्रदेशाध्यक्ष बी.के.पान्डेय ने अध्यक्षीय प्रतिवेदन पढा, 

अ.भा.कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के महसचिव महेश मिश्र,अध्यक्ष अजय शुक्ल ,प्रादेशिक कान्यकुब्ज ब्राह्मणसभा रायपुर , कान्यकुब्ज शिक्षा मँडल रायपुर ,आदि सँगठनो ने बी.के.पान्डेय का सम्मान किया ।

सभा को महेश मिश्र,अजय शुक्ल,अरुण शुक्ल,धर्मेंद्र मिश्र देवास,रमेश दुबे,रमाकांत दीक्षित कटनी,नीरज तिवारी नासिक,रमेशचंद्र द्विवेदी जयपुर,विजया अवस्थी औरँगाबाद, रमेश दुबे अमरावती,रमेश अवस्थी सतना,धर्मेश दीक्षित उन्नाव, नीरज तिवारी धार,प्रभुदयाल अवस्थी ,अरविन्द शुक्ल ग्वालियर,बद्री पान्डेय नागपुर,रामचन्द्र दुबे इँदौर सँतोष मिश्र जबलपुर,सुभाष दुबे अहमदाबाद सहित देश के विभिन्न प्राँतो से पधारे पदाधिकारियों ने सँबोधित किया सभी ने ब्राह्मण समय की एकता पर बल दिया ,एवँ मँच की समाजसेवा की प्रशँसा की सँचालन रज्जन अग्निहोत्री,सुदेश दुबे साथी एवँ अमित तिवारी ने किया ।

दानदाताओं का सम्मान किया गया 

द्वितीय सत्र मे अखिलभारतीय सर्वब्राह्मण सम्मेलन मे ब्राह्मण समाज की कुरीतियों की चर्चा कर उससे दूर रहने और समय के साथ चलने पर चर्चा की गयीं सभा को चन्द्रभूषण बाजपेयी,शिवमँगल पान्डेय, विरेन्द्र पान्डेय, विजया अवस्थी,महेश तिवारी औरय्या ,शोभा त्रिपाठी,डा.प्रदीप शुक्ल,सँचालन राघवेंद्र मिश्र ने एवँ आभार सुरेश मिश्र ने किया ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9